दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर चुकी है। लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब आम आदमी पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में सबकी निगाहें दिल्ली की 12 आरक्षित (SC) सीटों पर है जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें बवाना, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, पटेल नगर, करोल बाग, मादीपुर, देवली, आंबेडकर नगर, त्रिलोकपुरी, कोंडली, सीमापुरी और गोकुलपुर है। इन सभी सीटों पर दलित मतों का प्रभाव काफी है।
इन 12 सीटों पर AAP या BJP, कौन आगे कौन पीछे?
| सीट |
जीते |
हारे |
|
बवाना
|
रविंदर इंद्राज सिंह (BJP) |
जय भगवान उपकार (AAP) |
|
सुल्तानपुर माजरा
|
मुकेश कुमार अहलावत (AAP) |
करम सिंह कर्मा (BJP) |
| मंगोलपुरी |
राज कुमार चौहान (BJP) |
धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव (AAP) |
| पटेल नगर |
प्रवेश रत्न (AAP) |
राज कुमार आनंद (BJP) |
| करोल बाग |
विशेष रवि (AAP) |
दुष्यंत गौतम (BJP) |
| मादीपुर |
कैलाश गंगवाल (BJP) |
राखी बिड़ला (AAP) |
| देवली |
प्रेम चौहान (AAP) |
दीपक तंवर (लोक जनशक्ति पार्टी) |
| आंबेडकर नगर |
डॉ. अजय दत्त (AAP) |
ख़ुशी राम चुनार (BJP) |
| त्रिलोकपुरी |
रवि कांत (BJP) |
अंजना परचा (AAP) |
| कोंडली |
कुलदीप कुमार (मोनू) (AAP) |
प्रियंका गौतम (BJP) |
| सीमापुरी |
वीर सिंह धिंगान (AAP) |
कु. रिंकू (BJP) |
| गोकुलपुर |
सुरेन्द्र कुमार (AAP) |
प्रवीण निमेश (BJP) |
AAP और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला
दिल्ली की 12 अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों पर AAP पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक के रुझानों को देखें तो AAP ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, भाजपा की भी कुछ सीटों पर मजबूत स्थिति बनती दिख रही है।
बवाना, मंगोलपुरी, गोकलपुर और सीमापुरी जैसी सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं, त्रिलोकपुरी, कोंडली, देवली, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर माजरा और पटेल नगर में AAP ने बढ़त बना रखी है। मादीपुर और करोल बाग जैसी सीटों पर भी कांटे की टक्कर जारी है। रुझानों से यह समझ आ रहा है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी इन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, भाजपा ने भी कुछ सीटों पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है जिसकी वजह इस बार का मुकाबला दिलचस्प बन गया है।
यह भी पढ़ें: 'जंग जारी रहेगी, हार मंजूर', CM आतिशी ने ऐसा क्यों कहा?
बवाना सीट
इस सीट पर भाजपा की ओर से रविंद्र इंद्राज सिंह और AAP पार्टी की ओर से जय भगवान उपकार चुनावी मैदान में उतरे। ECI की वेबसाइट के अनुसार, रविंद्र इंद्राज सिंह 69336 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, AAP के जय भगवान उपकार को 50104 वोट ही हासिल हुए है। अब तक के रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीजेपी इस सीट पर मजबूत स्थिति में है, जबकि आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है।
मंगोलपुरी सीट
मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के राज कुमार चौहान 62,007 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं और आम आदमी पार्टी के धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव को 15 राउंड की वोटिंग के बाद महज 55752 वोट ही हासिल हुए। इस सीट पर 15 राउंड की वोटिंग खत्म हो चुकी है और भाजपा जीत की कगार पर पहुंच गई है।
गोकलपुर सीट
गोकुलपुर सीट की 22 राउंड में से 20 राउंड की वोटिंग हो चुकी है जिसके तहत AAP के सुरेंद्र कुमार को अब तक 74601 वोट मिल चुके है। वहीं, भाजपा के प्रवीण निमेश को 66385 वोट मिले है। इस सीट पर बीजेपी और आप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां स्थिति कभी भी बदल सकती है।
सीमापुरी सीट
सीमापुरी सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। AAP के वीर सिंह धिंगान को 58910 वोट मिले तो बीजेपी के कु. रिंकू को 49781 वोट ही हासिल हुए है। इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और आप के बीच बना हुआ है।
त्रिलोकपुरी सीट
त्रिलोकपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी की अंजना परचा 57825 वोटों के साथ पीछे हो गई हैं। बीजेपी के रवि कांत को 58217 वोट मिले है। इस सीट की 12 राउंड की वोट काउंटिंग हो चुकी है।
कोंडली सीट पर AAP की जीत
कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार (मोनू) ने 8,061 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 62,936 वोट (49.15%) मिले। वहीं, बीजेपी की प्रियंका गौतम 54,875 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
देवली सीट
देवली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान 86889 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वे कांग्रेस के राजेश चौहान से 50209 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 21 राउंड की वोटिंग काउंट पूरी हो चुकी है।
अंबेडकर नगर से आप जीती
अंबेडकर नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. अजय दत्त जीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा के खुशी राम चुनार को 46285 वोटों से हराया है।