हरनौत: नीतीश कुमार के गढ़ में इंडिया ब्लॉक की सेंध लगेगी?
हरनौत विधानसभा सीट से हरि नारायण सिंह विधायक हैं। 2025 के चुनाव में क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं, विधानसभा के मुद्दे क्या हैं, कौन-कौन दावेदारी ठोक रहा है, सब जानिए।

हरनौत विधानसभा। (Photo Credit: Khabargaon)
बिहार की हरनौत विधानसभा, नालंदा जिले की 7 विधानसभा सीटों में से एक है। हरनौत विधानसभा की सीट संख्या 177 है। हरनौत के अलावा, इस जिले में अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा विधानसभाएं आती हैं। विधानसभा के कुछ हिस्से, बिहार के गौरवशाली अतीत से जुड़े हुए हैं।
हरनौत विधानसभा से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधायक रह चुके हैं। यहां से वह 4 बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। हरनौत में सीडी ब्लॉक, चंडी और नगर नौसा जैसे इलाके आते हैं। विधानसभा का कुछ हिस्सा कस्बा है, कुछ ग्रामीण। मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के बाद भी यहां स्मारकों के सरंक्षण और बेहतर रोजगार के साधनों की मांग होती रही है।
हरनौत में कृषि विज्ञान भवन है, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां से नालंदा शहर की दूरी 23 किलोमीटर है, राजगीर 40 किलोमीटर दूर है। यहां से बख्तियारपुर की दूरी करीब 15 किलोमीटर दूर है। हरनौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह नगर है। यहां से उनके गांव कल्याण बीघा सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह भी पढ़ें: पीरपैंती विधानसभा: क्या फिर BJP की आएगी बारी या RJD मारेगी बाजी?
विधानसभा पर एक नजर
हरनौत विधानसभा के पास से ही पंचाने नदी बहती है। नदी में आए उफान से हर बार लोग परेशान होते हैं। धोबा, मुहाने, कररुआ नदियां भी पास से ही बहती हैं। यहां से गंगा नदी भी 10 किलोमीटर की दूरी पर है। यह विधानसभा नदियों से घिरी है। यहां रेलवे का एक कारखाना भी है, जिसकी वजह से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलता है।
विधायक का परिचय
हरनौत के विधायक हरि नारायण सिंह हैं। वह साल 1965 में नालंदा कॉलेज, बिहार शरीफ से स्नातक हैं। यह कॉलेज, मगध विश्व विद्यालय से संबद्ध है। उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: बिहपुर विधानसभा: क्या BJP बचा पाएगी सीट या फिर RJD मारेगी दांव?
सामाजिक ताना बाना कैसा है?
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हरनौत में 3,08,138 वोटर थे। अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या करीब 24 फीसदी है। मुस्लिम वोटर यहां कम हैं। कुरमी समुदाय के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कोइरी समुदाय के भी वोटर भी जीत-हार तय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़कर 3,20,752 हो गई। पुरुष मतदाताओं की संख्या 168072 है, वहीं 152674 महिला मतदाता हैं। धर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 6 है। पलायन के लिए बड़ी आबादी बड़े शहरों की ओर जा चुकी है। सिर्फ 50 फीसदी वोट यहां पड़े थे।
2020 का चुनाव कैसा था?
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हरिनारायण सिंह विधायक हैं। वह जेडीयू के नेता हैं। उन्हें कुल 65404 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी की ममता देवी रहीं। उन्हें 38163 वोट मिले। महागठबंधन ने यह सीट कांग्रेस को दी थी, कांग्रेस ने कुंदन गुप्ता को उतारा था, उन्हें 21144 वोट मिले थे। बसपा के कौशलेंद्र कुमार सिंह चौथे नंबर पर 6846 वोटों के साथ रहे।
यह भी पढ़ें: मुंगेर विधानसभा: बरकरार रहेगी BJP की जीत या RJD पलटेगी बाजी?
2025 में क्या समीकरण बन रहे हैं?
यह विधानसभा नीतीश कुमार का गढ़ है। यहां अब आम धारणा बन गई है कि जेडीयू का ही उम्मीदवार जीतेगा। जेडूयी के हरि नारायण सिंह ने 2010 में 15,042, 2015 में 14,295, और 2020 में 27,241 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों दमखम दिखाने में फेल रहे हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी यहां इन पार्टियों की तुलना में बेहतर स्थिति में थी लेकिन अब वह भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। साल 2015 में भी एलजेपी नीतीश कुमार के उम्मीदवार के खिलाफ थी क्योंकि वह इंडिया ब्लॉक का हिस्सा थे। 2020 में भी चिराग ने नीतीश कुमार के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया था। इस बार एकजुट एनडीए की वजह से जेडीयू और मजबूत नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: शेखपुरा विधानसभा: RJD फिर जीतेगी या JDU करेगी वापसी? क्या हैं समीकरण
सीट का इतिहास
यह विधानसभा लोकदल, समता पार्टी और जेडूयी का दबदबा है। लगातार 8 बार के चुनाव में यहां से जेडीयू की जीत हो रही है। नीतीश कुमार यहां को साल 1977 और 1980 के विधानसभा में चुनाव मिली है। हरनौत विधानसभा सीट 1972 में बनी और 1977 में पहला चुनाव हुआ। अब तक हुए 12 चुनावों में तीन बार निर्दलीय उम्मीदवारों को छोड़कर, बाकी सभी सीटें नीतीश या उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीतीं। कोई दूसरी पार्टी यहां कभी नहीं जीती। नीतीश खुद दो बार इस सीट से जीते और दो बार हारे।
- बिहार विधानसभा चुनाव 1977: भोला प्रसाद सिंह, निर्दलीय
- बिहार विधानसभा चुनाव 1980: अरुण कुमार सिंह, निर्दलीय
- बिहार विधानसभा चुनाव 1985: नीतीश कुमार, लोकदल
- बिहार विधानसभा चुनाव 1990: ब्रज नंदन यादव, निर्दलीय
- बिहार विधानसभा चुनाव 1995: नीतीश कुमार, समता पार्टी
- बिहार विधानसभा चुनाव 1996: अरुण कुमार सिंह, समता पार्टी
- बिहार विधानसभा चुनाव 2000: विश्वमोहन चौधरी, समता पार्टी
- बिहार विधानसभा चुनाव 2005: सुनील कुमार, जेडीयू
- बिहार विधानसभा चुनाव 2005: सुनील कुमार, जेडीयू
- बिहार विधानसभा चुनाव 2010: हरि नारायण सिंह, जेडीयू
- बिहार विधानसभा चुनाव 2015: हरि नारायण सिंह, जेडीयू
- बिहार विधानसभा चुनाव 2020: हरि नारायण सिंह, जेडीयू
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap