logo

मूड

'हुमायूं कबीर को हमारी खुली धमकी है', मुर्शिदाबाद में बवाल के बाद बोले TMC नेता

मुर्शिदाबाद में टीएमसी के नेता और कार्यकर्ता हुमायूं कबीर के खिलाफ उतर आए हैं। टीएमसी नेताओं ने खुलेआम धमकी दी है कि हुमायूं कबीर को घूमने नहीं देंगे।

humayun kabir murshidabad

नवदा में हुमायूं कबीर पर भड़की TMC, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की नवदा सीट पर जबरदस्त बवाल हुआ है। बमबारी की घटना के बाद हुमायूं कबीर चौतरफा घिरे हैं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) उनके विरोध में उतर आए हैं। चुनाव आयोग ने भी जिला स्तर के अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। टीएमसी के नेताओं ने कहा है कि वे हुमायूं कबीर को खुली धमकी दे रहे हैं और उन्हें खुलेआम घूमने नहीं देंगे। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हुमायूं कबीर ऐसे लोगों को अपने साथ लेकर घूम रहे हैं जिनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। वहीं, हुमायूं कबीर स्थानीय पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं और नई अधिकारी तैनात करने की मांग कर रहे हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता लगातार लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं और कई जगहों पर उनके बीच मारपीट भी हुई है। हुमायूं कबीर के काफिले की गाड़ियों पर पथराव भी हुआ है और कुछ अन्य गाड़ियों पर लाठी डंडे मारे गए। इससे पहले बुधवार रात को कुछ इलाकों में बम चलाए जाने की खबरें आईं। देसी बेम होने के चलते किसी को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन मुर्शिदाबाद में माहौल बिगड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह स्थिति काबू करने की कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'बंगाल में खुल गया BJP का रास्ता,' राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोल दिया?

TMC नेता की खुली धमकी

नवदा में TMC के ब्लॉक अध्यक्ष सोफिउज्जमां शेख ने कहा है, 'हुमायूं कबीर बवाल कराने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव के दिन वह 15 गाड़ियां लेकर आए और उनके साथ असामाजिक तत्व और अपराधी लोग थे। ऐसे लोग थे जिनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने हमारे पोलिग एजेंट्स से छीना-झपटी की कोशिश की। हमें सूचना मिली तो हम यहां पहुंचे। हुमायूं कबीर यहां गुंडई कर रहे हैं, हमने शिकायत की है लेकिन चुनाव आयोग या पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ना तो कोई हिरासत में लिया गया है और ना ही कोई गिरफ्तार हुआ है। वही लोग हुमायूं कबीर की गाड़ी में घूम रहे हैं जिनके खिलाफ हमने एफआईआर की है। हम हुमायूं कबीर को नवदा में खुलेआम नहीं घूमने देंगे। यह उन्हें हमारी खुलेआम धमकी है। अगर हुमायूं कबीर घूमेंगे तो हम उन्हें रोकेंगे। यहां शांतिपूर्ण वोट हो रहा था और हुमायूं ने आकर हंगामा करा दिया।'

 

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में चले बम, हुमायूं कबीर की पार्टी पर आरोप, TMC समर्थकों का हंगामा

हुमायूं कबीर ने क्या कहा?

टीएमसी पर आरोप लगाते हुए हुमायूं कबीर ने कहा है, 'टीएमसी चोरों की पार्टी है और नवदा के लोगों ने उसे रिजेक्ट कर दिया है।' उन्होंने यह भी कहा, 'नवदा पुलिस ने रात भर हमारे समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की। लाठीचार्ज किया और घर में घुसकर मारा। यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। इनको थाने से उठाकर लाइन में बंद करना चाहिए और नया ऑफिसर भेजना चाहिए। मैं यही बैठा रहूंगा। टीएमसी वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।'

 

बता दें कि नवदा विधानसभा सीट से ही हुमायूं कबीर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 


और पढ़ें