logo

ट्रेंडिंग:

तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं लड़ेंगे PK, राघोपुर से किसे मिला टिकट?

राघोपुर विधानसभा वही सीट है जहां से आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव लड़ते हैं। तेजस्वी, राघोपुर से लगातार दो बार से विधायक हैं।

Photo Credit- PTI

तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट से चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। राघोपुर विधानसभा वही सीट है जहां से आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव लड़ते हैं। तेजस्वी, राघोपुर से लगातार दो बार से विधायक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही राघोपुर से की है।

 

ऐसे में यह साफ हो गया है कि प्रशांत किशोर हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव नहीं लडेंगे। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि किशोर आरजेडी नेता के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। संभावना जताई जा रही थी कि प्रशांत किशोर के रोहतास की करगहर विधानसभा सीट से भी लड़ सकते हैं। मगर जन सुराज से वहां से भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। 

 

 

 

 

तेजस्वी यादव का गढ़ है राघोपुर

राघोपुर विधानसभा राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का गढ़ मानी जाती है। अब यहां चंचल सिंह का सीधा मुकाबला तेजस्वी यादव से होगा। तेजस्वी 2015 और 2020 में राघोपुर से बड़े वोटों के मार्जिन से चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में जन सुराज को राघोपुर को जीतना आसान नहीं होने वाला है।

 

राघोपुर ऐसी सीट है- जहां से राजद सुप्रमो लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं। हालांकि, 2010 में जेडीयू के सतीश कुमार यादव ने राघोपुर में सेंध लगाई थी और राबड़ी देवी को हरा दिया था। इसके बाद 2015 में आरजेडी ने यहां से तेजस्वी यादव को लॉन्च किया था।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap