logo

मूड

झारखंड की हाई प्रोफाइल सीटें, जिन पर टिकीं हैं सबकी निगाहें

झारखंड विधानसभा चुनाव के मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए पढ़ते हैं झारखंड के किन हाई प्रोफाइल सीटों पर रहेगी सबकी नजर।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (तस्वीर- फेसबुक)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव के 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं, जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुदेश कुमार महतो, चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं। आइए जानते हैं झारखंड विधान सभा के कुछ हाई प्रोफइल सीटें।

बरहेट

बरहेट सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के गमालियन हेम्ब्रम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

गांडेय

गांडेय सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भाजपा की मुनिया देवी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

चंदनकियारी

चंदनकियारी सीट पर भाजपा के नेता अमर कुमार बावरी का मुकाबला जेएमएम के उमाकांत रजक से है। रजक पहले आजसू में थे, लेकिन उन्होंने पार्टी बदल ली।

सरायकेला

सरायकेला सीट पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन मैदान में हैं, जो कभी हेमंत सोरेन की जगह मुख्यमंत्री बने थे।

दुमका

दुमका सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन जेएमएम के उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला भाजपा के सुनील सोरेन से है।

रांची

रांची सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यहां जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भाजपा के सीपी सिंह को टक्कर दे रही हैं। सीपी सिंह छह बार विधायक रह चुके हैं।

लोहरदगा

एसटी आरक्षित इस सीट पर कांग्रेस के रमेश्वर उरांव भाजपा की नीरू शांति भगत के खिलाफ मैदान में हैं।

धनवार

धनवार में भाजपा के बाबूलाल मरांडी जेएमएम के नियाजमुद्दीन अंसारी से मुकाबला कर रहे हैं।

जामताड़ा

जामताड़ा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी का सामना जेएमएम की सीता सोरेन से है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं।

मधुपुर

मधुपुर सीट पर जेएमएम के हफीजुल हसन भाजपा के गंगा नारायण सिंह के खिलाफ मैदान में हैं।


और पढ़ें