logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में विपक्ष को झटका, महागठबंधन से अलग होकर 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM

विपक्षी गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अकेले बिहार चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। JMM ने आरजेडी के ऊपर सीट बंटवारे में धोखा देने का आरोप लगाया है।

bihar Assembly elections

JMM चीफ हेमंत सोरेन। Photo Credit- PTI

इस बिहार विधानसभा चुनाव ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की एकता की पोल खोलकर रख दी है। एक साल पहले 'इंडिया' के बैनर तले मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा गठबंधन तहस-नहस हो गया है। विपक्षी गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अकेले बिहार चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। JMM ने आरजेडी के ऊपर सीट बंटवारे में धोखा देने का आरोप लगाया है

 

बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने अकेले छह सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि सीट बंटवारे से पहले बातचीत हुई थी, हमें आश्वासन दिया गया था कि हमें हमारे समर्थन आधार के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी, लेकिन अंततः हमें धोखा दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 17.7% आबादी, फिर भी हाशिए पर, बिहार की राजनीति में कहां खड़े हैं मुसलमान?

 

'अब बहुत देर हो चुकी है'

उन्होंने कहा, 'अब बहुत देर हो चुकी है। हम अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं कर सकते। अगर हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, तो यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अपनी पूरी ताकत से बिहार चुनाव लड़ेंगे। छह सीटें पहले ही तय हो चुकी हैं। सीटों की संख्या आगे बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में चुनाव के बाद गठबंधन की समीक्षा भी की जा सकती है'

 

यह भी पढ़ें: बेलागंज विधानसभा: सुरेंद्र यादव के गढ़ में क्या वापसी कर पाएंगी RJD?

छह सीटों के नाम फाइनल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 'पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी।' इन सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।

 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा, 'हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों- आरजेडी, कांग्रेस और विशेष रूप से आरजेडी से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके जरिए हमने अपनी चिन्हित सीटों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया, जहां हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं। झारखंड में, हमने 2019 में आरजेडी और कांग्रेस का समर्थन किया। हमने उन्हें अपनी सीटें दीं, हमने केवल आरजेडी को सीटें नहीं दीं। सात सीटों में से, चतरा से केवल एक विजयी उम्मीदवार को पांच साल के लिए मंत्री बनाया गया। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद भी, हमने आरजेडी को छह सीटें दीं और उनके एक विजयी उम्मीदवार को वर्तमान मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण पद दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि इसलिए हमने फैसला किया है कि हम धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती से अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

 

झारखंड में सत्तारूढ़ JMM ने यह घोषणा शनिवार की शाम को की है, जब एक दिन पहले उम्मीदवारो का नामांकन दाखिल हुआ है। बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए मतदान छह नवंबर और 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap