logo

ट्रेंडिंग:

कोढ़ा विधानसभा: RJD और जेडीयू अभी तक नहीं जीती, कांग्रेस का रहा दबदबा

बिहार की कोढ़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। सबसे अधिक सात बार उसने जीत हासिल की। बीजेपी को तीन बार कामयाबी मिली। यहां अभी तक जेडीयू और आरजेडी का खाता तक नहीं खुला है।

Korha Vidhan sabha.

कोढ़ा विधानसभा। ( Photo Credit: Khabargaon)

बिहार की कोढ़ा विधानसभा-69 कटिहार जिले में आती है। पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की। मगर आगामी चुनाव की बिसात सभी दल बिछाने में जुट चुके हैं। 1967 से अपने गठन के साथ यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा के लिहाज से बात करें तो कोढ़ा विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा का हिस्सा है। विधानसभा क्षेत्र में कोढ़ा और फलका सामुदायिक विकास खंड पड़ते हैं।

 

कोढ़ा एक कस्बाई प्रखंड है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 81 पर बसा है। इलाके में कोई बड़ा औद्योगिक केंद्र नहीं है। यहां अधिकांश लोग खेती से ही अपना जीवन यापन करते हैं। गंगा और कोसी का इलाका होने कारण मिट्टी उपजाऊ है। यहां जूट, मक्का गेहूं, धान और केला के अलावा मखाना की भी खेती होती है। कोढ़ा से कटिहार जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 22 किमी है। पलायन, बेरोजगारी और बाढ़ यहां की प्रमुख समस्या हैं।

 

यह भी पढ़ें: बड़हरिया विधानसभा: बच्चा पांडेय जीतेंगे या NDA पलटेगी बाजी?

मौजूदा समीकरण

2020 विधानसभा चुनाव में कोढ़ा सीट पर कुल 2,66,474 पंजीकृत मतदाता थे। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की आबादी लगभग 31.5 फीसद है। 12.9 फीसदी अनुसूचित जाति और 7.88 फीसदी अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं।  कोढ़ा सीट पर हर सियासी दल जातिगत समीकरण के लिहाज से अपना चेहरा तय करती है। हार जीत में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका भी अहम होती है।

2020 चुनाव का रिजल्ट

पिछले विधानसभा चुनाव में कोढ़ा से कुल 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत भाजपा प्रत्याशी कविता देवी की हुई। कविता देवी को कुल 104,625 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पासवान को 75,682 मत मिले थे। कविता देवी ने 28,943 मतों से चुनाव जीता था। इन दो के अलावा कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाया।

मौजूदा विधायक का परिचय

कोढ़ा विधानसभा सीट से विधायक कविता देवी ने पिछले चुनाव में मौजूदा विधायक रहीं पूनम कुमारी को हराया था। साल 2015 में पूनम कुमारी ने भाजपा के तत्कालीन विधायक महेश पासवान को पांच हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। वर्तमान विधायक कविता देवी के 2020 के चुनावी हलफनाम के मुताबिक उनके पास दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हालांकि देनदारी कोई नहीं है। विधायक कविता देवी ने 1994 में कटिहार के केवी झा कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। 

विधानसभा सीट का इतिहास

कोढ़ा विधानसभा सीट से बिहार के मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री ने लगातार तीन बार चुनाव जीता था। उनके अलावा समाजवादी नेता सीता राम दास भी यहां से जीत की हैट-ट्रिक लगा चुके हैं। विश्वनाथ ऋषि, महेश पासवान और सुनीता देवी दो-दो बार यहां से विधायक रहे। अगर दलवार बात करें तो कुल 14 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सात बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है। बीजेपी ने तीन और जनता दल ने दो बार यहां अपना परचम लहराया। 

 

यह भी पढ़ें: बेनीपुर विधानसभा: इस सीट पर कभी नहीं जीती RJD, नीतीश का रहा है जलवा

 

कोढ़ा विधानसभा: कब-कौन जीता
वर्ष विजेता दल
1667 भोला पासवान शास्त्री   कांग्रेस
1969 भोला पासवान शास्त्री लोकतांत्रिक कांग्रेस
1972 भोला पासवान शास्त्री कांग्रेस
1977 सीता राम दास जनता पार्टी
1980 विश्वनाथ ऋषि कांग्रेस (आई)
1885 विश्वनाथ ऋषि कांग्रेस
1990 सीता राम दास जनता दल
1995 सीताराम दास जनता दल
2000 महेश पासवान बीजेपी
2005 (फरवरी0 सुनीता देवी   कांग्रेस
2005 (नवंबर) सुनीता देवी कांग्रेस
2010   महेश पासवान बीजेपी
2015 पूनम पासवान कांग्रेस
2020   कविता देवी   बीजेपी

          
  नोट: आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग

 

Related Topic:#Korha

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap