logo

ट्रेंडिंग:

पहली शादी से परेशान थे कुमार, कुनिका बोलीं- 'खुद की लेने वाले थे जान'

कुमार सानू की एक्स गर्लफ्रेंड कुनिका सदानंद ने अपने इंटरव्यू में सिंगर की लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया है।

Kumar Sanu

कुमार सानू (Photo Credit: Kumar Sanu Insta Handle)

कुमार सानू इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में गाने गाए हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कुनिका सदानंद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में 5 साल तक डेट किया था। उन्होंने बताया कि कुमार उस समय अपनी लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। वह अपनी शादी में खुश नहीं थे। वह उस समय इतने डिप्रेशन में थे कि अपने जान लेना चाहते थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे कुमार सानू से पहले मुलाकात हुई थी और किस तरह से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ।

 

कुनिका ने बताया, रिलेशनशिप में आने से पहले कुमार सानू की पहली शादी हो चुकी थी। पहली बार उनकी मुलाकात कुमार सानू से एक स्टू़डियो में हुई थी। वह स्टूडियो में आधे घंटे के लिए गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आए थे। मैंने हमेशा उनकी आवाज सुनी थी। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी।

 

ये भी पढ़ें- करण को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं कंगना, क्या साथ करेंगे काम

 

उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे पहली बार मुलाकात की और वहां हमने फिटनेस और बाकी चीजों के बारे में बात की थी क्योंकि उस समय कुमार सानू बहुत मोटे हुआ करते थे। मैं उस समय में फिट हुआ करती थीं। दूसरी बार वह मुझे ऊटी में मिले थे। हम वहां फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे और वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए थे। मैं वहां उनसे उनकी बहन और परिवार के लोगों से मिली'।

 

पहली शादी के बाद डिप्रेशन में थे कुमार सानू

 

कुनिका ने सिदार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'उस समय वह अपनी शादी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। हमने डिनर किया और उन्होंने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली थी। वह बहुत ज्यादा रो रहे थे और उस समय इतना ज्यादा डिप्रेशन में थे कि होटल की बिल्डिंग से कूदना चाहते थे। उस समय मैंने और उनकी बहन ने उन्हें खींचा था।

 

मैंने उन्हें समझाया कि आपके बाद परिवार और बच्चों का क्या होगा। इसकी के बाद से हमारे रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। हमने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। फिर कुछ चीजें ऐसी हुई कि हमारा रिश्ता खत्म हो गया। मैंने उनसे 27 साल तक बात नहीं की। मैंने उनसे हाल ही में कोविड के समय में पहली बार बात की थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap