logo

ट्रेंडिंग:

कहीं छन रही जलेबी, कहीं 'धक-धक' का दौर, नतीजों के दिन क्या हो रहा है?

महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

jalebi

जलेबी (इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों में हलचल जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। कहीं कांटे की टक्कर है तो कहीं एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो गया है। एग्जिट पोल के आंकड़े आने के बाद से बीजेपी के नेताओं का हौसला बढ़ा हुआ है। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। पार्टी मुख्यालय में जलेबी छनना शुरू हो गया है। कुछ ही घंटों में चुनाव के नतीजे सामने होंगे।

 

बीजेपी मुख्यालय में छनने लगी जलेबियां

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है जिसमें एक शख्स भगवा पगड़ी पहने गर्मा-गर्म जलेबियां छानता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी को पूरी उम्मीद है कि इस बार महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी की सरकार आने वाली है।

 

शायना एनसी ने की सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

 

चुनावी नतीजों से पहले राजनेताओं की बयानबाजी भी जारी है। मुंबई के मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिंदे शिवसेना उम्मीदवार शायना एनसी ने चुनावे नतीजे आने से पहले सिद्दिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस दौरान मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और सुविधा चाहिए क्योंकि यहां ना अस्पताल हैं ना स्कूल। शायना एनसी के साथ संजय निरुपम भी बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

 

 

दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार संजय निरुपम ने कहा, आज मतगणना का दिन है। पूरे महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा, मैंने बप्पा से प्रार्थना कि है कि पूरा महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बने। हमें पूरी उम्मीद है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय है। कोलाबा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नारवेकर ने महायुति के जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, जनता ने हमारे विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया है। इस बार जनता महायुति के पक्ष में है। हम 175 सीटें जीतकर वापसी कर रहे हैं।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap