logo

ट्रेंडिंग:

25 साल की उम्र में 2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति, कहां से कमाती हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

Maithili Thakur

Maithili Thakur

चर्चित गायिका मैथिली ठाकुर अब सियासत में उतर गईं हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं हैं। लोक गीत, शास्त्रीय संगीत और भजन गाने के लिए मशहूर मैथिली, अपनी मिथिला पहचान को आगे बढ़ाने का दावा करती हैं। वह दुनियाभर में कई शोज कर चुकीं हैं, उनके कार्यक्रमों में हजारों लोग उमड़ते हैं। 

मैथिली ठाकुर का दावा है कि वह समाजसेवा के लिए राजनीति में उतरीं हैं। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित बताया है। वह खुद को मिथिला की बेटी बताती हैं। मनोरंजन जगत से सियासत की दुनिया में आईं मैथिली ठाकुर ने शुक्रवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। क्या आपको पता है कि वह कितनी अमीर हैं? 

यह भी पढ़ें: बिहार: गठबंधन भी, तकरार भी, महागठबंधन में क्या हो रहा है?

मैथिली ठाकुर कितनी अमीर हैं? 

साल 2023 और 2024 के बीच मैथिली ठाकुर ने अपनी आय 28,67,350 रुपये बताई है। 2022 और 2023 में उन्होंने अपनी आय 1698840 बताई थी, 2021-22 के बीच उन्होंने अपनी आय 1593730 रुपये बताई थी। मैथिली ठाकुर ने साल 2020 और 2021 के बीच अपनी आय 11,15,150 बताई थी। 2019 और 20 के बीच उन्होंने अपनी आय 1202960 रुपये बताई है। 

जमीनें कितनी हैं? 

मैथिली ठाकुर पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 180700 रुपये कैश है। मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति 2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा है। उनके पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन भी है।

 

यह भी पढ़ें: किशनगंज: कांग्रेस और RJD के सामने ओवैसी सबसे बड़ी चुनौती, क्या है समीकरण?

कहां से कमाती हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर ने अपने व्यवसाय में गायिका लिखा है। सोशल मीडिया और ब्रांड इंडोर्समेंट से भी पैसे मिलते हैं। 

कितनी पढ़ी-लिखी हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर ने बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल द्वारिका, दिल्ली से हाई स्कूल पास किया है। यहीं से उन्होंने साल 2018 में 12वीं पास की थी। वह भारती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 2022 में स्नातक किया है 

वह उरेन गांव, बनकटा की रहने वाली हैं। अब दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने 47 लाख रुपये की एक जमीन खरीदी थी।  

Related Topic:#Maithili Thakur

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap