logo

ट्रेंडिंग:

'WagonR में आए, शीशमहल में गए', जब राहुल ने उड़ाया केजरीवाल का मजाक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि वो WagonR में आए थे और शीशमहल में चले गए।

rahul gandhi

राहुल गांधी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दिल्ली में अब चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है। सियासी वार भी तेज हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया है। राहुल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल WagonR में आए थे और सीधे शीशमहल चले गए।

क्या बोले राहुल?

दिल्ली के हौज काजी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल WagonR में आए, स्वेटर पहने और खंभे पर चढ़ गए। फिर खंभे से उतरे और सीधा शीशमहल में गए।'


अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर बीजेपी लगातार आक्रामक रही है। बीजेपी का आरोप था कि इस बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। बीजेपी इसे केजरीवाल का 'शीशमहल' बताती थी।

 

यमुना का पानी पीने का चैलेंज दिया

इस रैली में राहुल गांधी ने केजरीवाल को जमकर घेरा। उन्होंने यमुना के पानी को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, 'लड़ाई चल रही थी। एक तरह नरेंद्र मोदी, एक तरफ कांग्रेस पार्टी और बीचमें ऐसे केजरीवाल जी खंभे पर चढ़ गए। खंभे पर चढ़ने के बाद बोले मैं नई राजनीति लाउंगा, भ्रष्टाचार मिटाउंगा, भाईचारा लाउंगा, यमुना और दिल्ली का पानी साफ करूंगा।'


राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को यमुना का पानी पीने का चैलेंज दिया। इस दौरान राहुल एक बोतल में पानी भी लाए थे, जिसे उन्होंने यमुना का पानी बताया था। 

बोतल दिखाते हुए राहुल ने कहा, 'ये आपके पीने का पानी है। इसमें बदबू आ रही है। केजरीवाल जी ने वादा किया था कि 5 साल के अंदर मैं दिल्ली का पानी साफ कर दूंगा। यमुना का पानी पियूंगा। यमुना में जाकर नहाउंगा। केजरीवाल जी एक बार यमुना का पानी पी लीजिए। फिर देखते हैं क्या होता है। अस्पताल में मिलेंगे आपसे।'

5 फरवरी को वोटिंग

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 8 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap