लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को यमुना की सफाई को लेकर घेरा।
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने एक बोतल में यमुना का गंदा पानी दिखाया और उसे अरविंद केजरीवाल को पीने को कहा। उन्होंने गंदा पानी दिखाते हुए कहा, 'केजरीवाल जी ये आपके पीने का पानी है, इसमें बदबू आ रही है।'
'यमुना अभी भी गंदी है'
राहुल गांधी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह नई राजनीतिक व्यवस्था लाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया था कि वह पांच साल के भीतर यमुना का पानी साफ करेंगे और उसमें डुबकी लगाएंगे, लेकिन यमुना अभी भी गंदी है। मैं केजरीवाल इसे पीने (यमुना का पानी) के लिए कहूंगा, उसके बाद हम अस्पताल में मिलेंगे।'
राहुल का हमला
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि पांच साल के अंदर वे दिल्ली का पानी साफ करेंगे, यमुना में नहाएंगे और यमुना का पानी पिएंगे। अरविंद केजरीवाल आप एक बार दिल्ली का ही पानी पी लीजिए।'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने टीम केजरीवाल में पिछड़े नेताओं के ना होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'टीम केजरीवाल में नौ लोग हैं। दलित ओबीसी या मुस्लिम समुदाय से कोई नहीं है। वे अपनी टीम बनाते हैं और जब कहीं भी दंगा होता है, तो वे गायब हो जाते हैं। यह राहुल गांधी थे जो दिल्ली दंगों के बाद आए सामने थे।'