logo

ट्रेंडिंग:

कहानी उन सीटों की जहां एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी महागठबंधन की पार्टियां

बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन 20 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी है। RJD और कांग्रेस कई जगहों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर आपसी टकराव में हैं।

Tejashwi Yadav- Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव-राहुल गांधी, AI Generated Image

बिहार चुनाव 2025 में पहले फेज का चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया गया हैमहागठबंधन की पार्टियों में अभी तक सीटों का बंटवारा तक नहीं हुआ हैहाल तो यह है कि महागठबंधन में दो बड़े दल खासकर RJD और कांग्रेस अपने कैंडिडेट फाइनल नहीं कर पाए हैंकई जगहों पर दोनों दल ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में आमने-सामने खड़ा कर दिया हैपहले फेज में होने वाले चुनाव में कुछ जगहों पर ऐसी स्थिति बन रही हैअब खुलकर घटक दलों के बीच अंदरूनी खींचतान भी सामने आने लगी है

 

JMM पहले ही अलग चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी थीमहागठबंधन से अलग होकर झामुमो ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया थायह पहले ही राजद पर सीट बंटवारे को लेकर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैपशुपति पारस भी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थेइसके लिए उन्होंने कई प्रयास किए पर सीट बंटवारे को लेकर बात बन नहीं पाई और इनकी पार्टी ने भी अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया हैअपने 25 कैंडिडेट चुनावी अखाड़े में उतारकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है

 

यह भी पढ़ें- कुर्ता फाड़ा, फूट-फूटकर रोए; टिकट कटने पर लालू के घर नेता का हंगामा

नेताओं के आरोप

मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने भी आरोप लगाया है कि संजय यादव की ओर से 2 करोड़ 70 लाख रुपए मांगे गए थेरुपये नहीं देने की वजह से टिकट किसी और को दे दिया गया। इसके लिए इन्होंने राबड़ी देवी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया। टिकट कटने से राजद नेता रितु जयसवाल ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। RJD ने सीतामढ़ी की परिहार सीट से रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर रितु ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिहार की जनता के नाम संदेश लिखकर इसकी जानकारी दी है।

10 से 12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने

RJD ने इस बार अपने प्रत्याशियों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। हाल यह है कि 10 से 12 सीटों पर घटक दलों की पार्टियां आमने-सामने हैं। फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। 121 में RJD ने 72, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, VIP ने 6 और IIP ने 2 सीटों पर नामांकन किया है।

 

यह भी पढ़ें- CPI, RJD, VIP और कांग्रेस, जहां आपस में लड़ रहे, वहां समीकरण क्या हैं?

10 सीट जिस पर महागठबंधन आमने-सामने

1. वैशाली- RJD से अजय कुशवाहा और कांग्रेस से संजीव कुमार

2. तारापुर- RJD से अरुण शाह और VIP से सकलदेव बिंद

3. बछवाड़ा- CPI से अवधेश राय और कांग्रेस से गरीब दास

4. गौरा बौराम- RJD के अफजल अली और VIP के संतोष सहनी

5. लालगंज- RJD से शिवानी शुक्ला के सामने कांग्रेस के आदित्य राजा

6. कहलगांव- RJD के रजनीश यादव और कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा

7. राजापाकड़- CPI के मोहित पासवान के सामने कांग्रेस की प्रतिमा दास

8. रोसड़ा- CPI कैंडिडेट लक्ष्मण पासवान के सामने कांग्रेस के बीके रवि

9. बिहार शरीफ- कांग्रेस के उमैर खान और CPI के शिव प्रसाद यादव आमने-सामने

10. वारिसलीगंज- RJD से अनीता देवी और कांग्रेस के मंटन सिंह

 

ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने RJD से अपने कैंडिडेट के नॉमिनेशन को वापस लेने को कहा है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि RJD को अपने उम्मीदवार वापस लेने होंगे। अब देखना होगा कि इस खींचतान से किस पार्टी या NDA गठबंधन को चुनाव में कितना फायदा मिल सकता है। नतीजों का ऐलान 14 नवंबर 2025 को घोषित कर दिया जाएगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap