logo

मूड

तमिलनाडु में हर 4 महिला उम्मीदवार में 1 करोड़पति, बंगाल का क्या है आंकड़ा?

तमिलनाडु में करोड़पति उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं है लेकिन जब महिला उम्मीदवारों की बात आती है तो वे किसी से पीछे नहीं हैं। तमिलनाडु में हर 4 में से 1 महिला उम्मीदवार करोड़पति है।

Tamil Nadu and West Bengal women crorepati candidate

DMK उम्मीदवार नित्या सुकुमार, BJP उम्मीदवार पापिया अधिकारी और TMC उम्मीदवार नयना बंद्योपाध्याय, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का मुद्दा काफी चर्चा में है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है, वहीं उसी दिन पश्चिम बंगाल में पहले चरण का चुनाव होगा। चुनाव से पहले दोनों राज्यों के करोड़पति उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही है। इस मामले में महिला उम्मीदवार भी पीछे नहीं हैं। आंकड़ों की बात करें तो तमिलनाडु में औसतन हर 4 महिला उम्मीदवारों में से 1 करोड़पति है, जबकि पश्चिम बंगाल में औसतन हर 5 महिला उम्मीदवारों में से 1 करोड़पति है।

 

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए कुल 3992 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें करीब 11% महिलाएं हैं, यानी 442 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं अगर पश्चिम बंगाल की बात करें, तो यहां 294 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 2920 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें करीब 13% महिलाएं हैं। यानी बंगाल में कुल 385 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले आ गई सप्लीमेंट्री लिस्ट, यूं चेक करें अपना नाम

 

राज्य कुल महिला करोड़पति महिला प्रतिशत अनुपात
तमिलनाडु 442 121 27.38% 1 : 3.65
प. बंगाल 385 75 19.48% 1 : 5.13

तमिलनाडु में करोड़पति महिला उम्मीदवारों का विश्लेषण

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 442 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 121 महिला उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानी कुल महिला उम्मीदवारों में से करीब 27.38% महिलाएं करोड़पति क्लब में शामिल हैं। आसान भाषा में कहें तो हर 3.65 महिला उम्मीदवारों में से एक महिला करोड़पति है। लालगुडी सीट से AIADMK की उम्मीदवार लीमारोज मार्टिन इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है और उनके बराबर किसी भी पुरुष उम्मीदवार की संपत्ति नहीं है। लीमारोज मार्टिन की कुल संपत्ति 58.63 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के लिए खुद मछली क्यों पकाना चाहती हैं CM ममता बनर्जी?

बंगाल में करोड़पति महिला उम्मीदवारों का विश्लेषण

अगर पश्चिम बंगाल की तुलना तमिलनाडु से करें तो यहां की तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है। बंगाल में कुल 2920 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 385 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें से 75 महिलाएं करोड़पति हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो बंगाल में करीब 19.48% महिला उम्मीदवार करोड़पति हैं। आसान भाषा में कहें तो हर 5.13 महिला उम्मीदवारों में से एक करोड़पति है। महिला उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संपत्ति हावड़ा दक्षिण सीट से TMC की उम्मीदवार नंदिता चौधरी के पास है। उनके पास 26 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति है।


और पढ़ें