logo

ट्रेंडिंग:

बिना सत्ता में आए 5 साल में कितनी बढ़ी तेजस्वी यादव की संपत्ति?

तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष हैं और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उनकी संपत्ति कितनी बढ़ी है आइए जानते हैं।

Tejashwi Yadav

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (Photot Credit: TejashwiYadav/X)

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पह वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 5 साल में कई गुना बढ़ गई है। साल 2020 में हुए चुनावों के कुछ महीनों बाद ही उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। नीतीश कुमार ने महागठबंधन के समर्थन से अगस्त 2022 में फिर सरकार बनाई तो एक बार फिर तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने। 10 अगस्त 2022 से लेकर 28 जनवरी 2024 तक वह इस पद पर रहे। जनवरी 2024 के बाद से वह सत्ता का हिस्सा नहीं हैं और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष हैं फिर भी उनकी संपत्ति बेतहाशा बढ़ी है।

तेजस्वी यादव के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके चुनावी हलफनामे बता रहे हैं कि उनकी संपत्ति में बेशुमार इजाफा हुआ है। साल 2020 के हलफनामे और मौजूदा हलफनामे में काफी अंतर है। तेजस्वी यादव ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के बारे में हलफनामे में जिक्र किया है।  आइए जानते हैं तेजस्वी के की पढ़ाई-लिखाई से लेकर कमाई तक की कहानी।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने भरा पर्चा, कांग्रेस ने बांटे सिंबल, ऐसे ही चुनाव लड़ेगा महागठबंधन?

5 साल में कितनी बढ़ी तेजस्वी की संपत्ति?

तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव 2020 में अपनी कुल संपत्ति 5.89 करोड़ बताई थी, 2025 में उन्होंने अपनी संपत्ति 9.02 करोड़ रुपये बताई है। तेजस्वी यादव की संपत्ति करीब 1.53 गुना बढ़ गई है। 

विपक्ष में हैं फिर कैसे हो रही तगड़ी कमाई?

तेजस्वी यादव खुद को हलफनामे में सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं लेकिन उनके पास आय के कई साधन हैं। उन्होंने अपनी आय के स्रोत में 'सैलरी और अन्य स्रोत' टिक किया है। उन्होंने एफडीआर, म्युचुअल फंड, शेयर और बांड में भी पैसे लगाएं हैं, जिससे आमदनी होती है। उन्होंने कर्ज भी दिया है और ब्याज से कमाई होती है। किराए से भी उनको आमदनी होती है।  

कितने पढ़े लिखे हैं तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव नौवीं पास हैं। उन्होंने दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम स्कूल से पढ़ाई की है। तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते थे इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 2015 में उन्होंने औपचारिक तौर पर राजनीति में एंट्री ली और पहली बार में ही चुनाव जीतकर डिप्टी सीएम बन गए। उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर लोग सवाल भी उठाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: EBC को मौका, मुस्लिम से परहेज, JDU की पहली लिस्ट में क्या है?

एक नजर, तेजस्वी यादव के सियासी सफर पर

राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव हैं। 9 नवंबर 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव, लालू यादव के छोटे बेटे हैं। वह पुराने क्रिकेटर रहे हैं, अब राजनीति में हैं। गोपालगंज में पले-बढ़े तेजस्वी यादव, अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। वह नौंवी पास हैं। पटना और दिल्ली पब्लिक स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। 

तेजस्वी यादव पहली बार 20 नवम्बर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे। फिर साल 2022 में जब नीतीश कुमार एनडीए से नाराज हुए तो उन्होंने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई। वह 10 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 तक दूसरी बाहर बिहार उपमुख्यमंत्री रहे। 

साल 2015 से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, पहली बार विधायक चुने गए। वह महागठबंधन की सरकार में रहे। पहली बार में ही डिप्टी सीएम का पद मिल गया। सरकार टूटी, वह पहली बार नेता प्रतिपक्ष भी साल 2018 में बने। 2015 और 2020 के चुनाव में वह राघोपुर विधानसभा से विधायक चुने गए।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap