logo

मूड

'जिस दिन ममता... पाकिस्तान को घर में घुसकर मारेंगे', अभिषेक बनर्जी का एलान

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को पाकिस्तान को घर में घुसकर मार डालने की बात कही।

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक रैली में बड़ा एलान करते हुए पाकिस्तान को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा, 'एक बार ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन सत्ता में आ गया, तो हम उनके घरों में घुसकर उन्हें मार डालेंगे।' अभिषेक बनर्जी ने यह बयान पाकिस्तान की उस धमकी पर दिया, जिसमें उसने कहा है कि वे कोलकाता को उड़ा देंगे। 

 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले दिनों एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में युद्ध हुआ तो उनकी सेना कोलकाता को निशाना बनाएगी और शहर को उड़ा देगी।

'घर में घुसकर उन्हें मार डालेंगे'

सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली में धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी के महासचिव ने कहा, 'दो दिन पहले ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि वे कोलकाता को उड़ा देंगे। हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री चुप रहे। मैंने ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिखा है। जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएंगे, हम उनके घरों में घुसकर उन्हें मार डालेंगे।'

अभिषेक बनर्जी की PAK को धमकी

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, 'वह पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से तृणमूल कांग्रेस को हटाने की बात कह रहे हैं।'

 

 

 

 

उन्होंने ख्वाजा आसिफ की धमकी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अमित शाह और राजनाथ सिंह चुप हैं। अमित शाह हमें हर दिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानी कहते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान कोलकाता को धमकी देता है तो वह मूकदर्शक बन जाते हैं।'

कोलकाता पर पाकिस्तान की चेतावनी

रविवार को ख्वाजा आसिफ वे कहा था कि भारत के साथ भविष्य में कोई भी लड़ाई सिर्फ बॉर्डर एरिया तक ही सीमित नहीं रहेगी। सियालकोट में उन्होंने दावा किया कि अगर भारत ने फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश की, तो पाकिस्तान इसे कोलकाता ले जाएगा।

 

आसिफ ने बिना सबूत दिए यह भी कहा कि भारत अपने लोगों या अपनी हिरासत में लिए गए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके ऐसा ऑपरेशन कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि लड़ाई का अगला दौर एक सीमित ज्योग्राफिकल एरिया से आगे तक जाएगा। उन्होंने कहा, 'इस बार लड़ाई सीमित नहीं रहेगी। हम उनके इलाके में घुसेंगे और उनके ही घरों में घुसकर उन पर हमला करेंगे।'

 

हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री शाह ने कोई बयान नहीं दिया है।


और पढ़ें