logo

मूड

यूपी में सपा या BJP, दबदबा किसका? 9 उपचुनावों सीटों पर तस्वीर हुई साफ

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच है। 9 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

UP Assembly Bypolls Results 2024

यूपी उपचुनाव 2024, Image credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

UP By Election Results 2024: Live: उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। 9 सीटों पर नतीजे आ गए हैं जिसमें से 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 सीट सीसामऊ और करहल में सपा ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा ने सपा से 2 सीटें छीनी हैं। इस उपचुनाव में कुंदरकी सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 60 फीसदी वोटर्स वाली इस सीट पर सपा का जादू नहीं चल पाया।

 

भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने 1.43 लाख वोटों से जीत हासिल की है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सीट पर 31 साल बाद भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। बता दें कि जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझावन, गाजियाबाद, करहल और खैर शामिल हैं। 

 

यहां देखें 9 सीटों के रुझान....

सीट भाजपा  कैंडिडेट             सपा कैंडिडेट
करहल  अनुजेश यादव (हारे) तेज प्रताप यादव  (जीते)
कुंदरकी रामवीर सिंह ठाकुर  (जीते) मोहम्मद रिजवान (हारे)
मझवां सुषस्मिता मौर्य   (जीते) ज्योति बिंद   (हारे)
कटेहरी धर्म राज निषाद (जीते) शोभावती वर्मा (हारे)
खैर   सुरेंद्र दिलेर (जीते) चारू कैन (हारे)
मीरापुर  मिथिलेश पाल (रालोद जीते) सुम्बुल राणा  (हारे)
फूलपुर  दीपक पटेल  (जीते) मुस्तफा सिद्दीकी   (हारे)
गाजियाबाद संजीव शर्मा (जीते) सिंह राज जाटव (हारे)
सीसामऊ (कानपुर)

सुरेश अवस्थी (हारे)

 

नसीम सोलंकी (जीते)

 

 

जीत के बाद क्या बोले सीएम योगी?

इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा 'बंटेंगे तो कटेंगे।' कुंदरकी में राष्ट्रवाद की विजय है। हर व्यक्ति को अपने जड़ और मूल की याद आती है। मुझे लगता है कि जो भूले भटके रहे होंगे, उन सबमें किसी को अपना गोत्र याद आया होगा, किसी को अपनी जाति याद आई होगी।'

 

अखिलेश यादव के इस पोस्ट से क्या समझें?

इस बीच, अखिलेश यादव ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

Related Topic:#UP By-Polls

और पढ़ें