logo

ट्रेंडिंग:

AAP को बहुमत बताने वाले WeePreside के पिछले अनुमान कितने सही हुए?

दिल्ली चुनाव के बाद जहां ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को आगे दिखा रहे हैं वहीं AAP की जीत का अनुमान लगाने वाला WeePreside चर्चा में आ गया है। पढ़िए इसका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है।

weepreside

चर्चा में आ गया है WeePreside, Photo Credit: Khabargaon

दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स की लाइन लग गई है। जहां ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दिखाई जा रही है, वहीं एक अन्य एजेंसी के एग्जिट पोल्स ने सबका ध्यान खींचा है। WeePreside ने अपने एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। WeePreside के मुताबिक, AAP को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं। WeePreside के अलावा दूसरी एजेंसी माइंड ब्रिंक है जिसने AAP को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

 

ज्यादातर एग्जिट पोल्स से अलग रुझान दिखाने वाले इस WeePreside को लेकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहे हैं। सवाल उठने की बड़ी वजह यह है कि यह एजेंसी अभी तक इतना चर्चा में नहीं रही है। हालांकि, यह एजेंसी अपने पुराने एग्जिट पोल्स शेयर करके यह दिखाने की कोशिश भी कर रही है कि उसके एग्जिट पोल अब तक कैसे रहे हैं। आइए इसका पुराना रिकॉर्ड देखते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Exit Polls: कौन जीत रहा है दिल्ली? एग्जिट पोल्स से समझिए

इस बार का अनुमान

 

दिल्ली चुनाव को लेकर WeePreside का कहना है कि उसने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में 55 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली है। इतना ही नहीं, उसका यह भी कहना है कि एक ऐप के जरिए सर्वे करवाया गया है और मतदाताओं ने 1 से 3 मिनट का समय बिताकर अपने जवाब दिए हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, AAP के वोट में थोड़ी कमी आ सकती है लेकिन उसे सबसे ज्यादा 49.2 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी का वोट बढ़ता दिख रहा है और उसे 42.8 पर्सेंट वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 5.1 पर्सेंट और अन्य को 2.9 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

 

WeePreside के मुताबिक, AAP को 46 से 52 सीटें, BJP को 18  से 23 सीटें और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है। इस सर्वे के मुताबिक, बाकी किसी भी पार्टी को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।

 

यह भी पढ़ें: 2020 के चुनाव में कितने सच साबित हुए थे Exit Polls, सब जान लीजिए

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024

 

हाल ही में हुए हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 34 से 41 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिलने और अन्य को 5 से 12 सीटें मिलने का अनुमान WeePreside ने लगाया था। नतीजे आए तो सारी एजेंसियां हैरान रह गईं। बीजेपी को अकेले 48 सीटें मिलीं और कांग्रेस 37 सीटें ही जीत पाई। वहीं, अन्य को कुल 5 सीटें मिलीं। इस हिसाब से देखें तो WeePreside का एग्जिट पोल हरियाणा में गलत साबित हुआ था।

 

लोकसभा चुनाव-2024 

 

सबसे रोचक चुनाव 2024 का लोकसभा चुनाव था। उस चुनाव में WeePreside का अनुमान था कि NDA को 281 से 315 सीटें मिल सकती हैं। नतीजे आए तो NDA को 291 सीटें मिलीं। INDIA गठबंधन के लिए अनुमान 190 से 235 सीटों का था। असल में उसे 234 सीटें मिलीं। अन्य के लिए 25 से 35 सीटें मिलने का अनुमान था और अन्य को कुल 18 सीटें पर जीत मिली। यानी लोकसभा चुनाव में WeePreside का एग्जिट पोल लगभग सही साबित हुआ था।

 

सिक्किम विधानसभा चुनाव-2024

 

लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम में विधानसभा के चुनाव भी हुए थे। उस चुनाव के लिए WeePreside का अनुमान था कि SKM को 24 से 28 सीटें मिलेंगी। नतीजे आए तो SKM को 31 सीटें मिलीं। SDF के लिए 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन उसे सिर्फ 1 ही सीट मिली। नतीजों के हिसाब से देखें तो यह एग्जिट पोल असल नतीजों के आसपास तो था लेकिन पूरी तरह से सही साबित नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023

 

मध्य  प्रदेश के विधानसभा चुनाव में WeePreside का अनुमान था कि कांग्रेस को 126 से 138 सीटें मिलेंगी और बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिलेंगी। नतीजे आए तो बीजेपी ने 163 सीटें लाकर इतिहास रच दिया और कांग्रेस सिर्फ 66 सीटें जीत पाई। यानी इस चुनाव में WeePreside के नतीजे गलत साबित हुए।

राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023

 

राजस्थान के विधानसभा चुनाव WeePreside ने बीजेपी को 115 से 118 सीटें, कांग्रेस को 60 से 62 सीटें, आरएलपी को 9 से 11 और अन्य को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। नतीजे आए तो बीजेपी को ठीक 115 सीटें, कांग्रेस को 69 और अन्य को 13 सीटें मिलीं। यानी राजस्थान के लिए WeePreside के नतीजे एकदम सटीक साबित हुए।

केरल विधानसभा चुनाव-2021


केरल में विधानसभा के चुनाव साल 2021 में हुए थे। उस चुनाव के बाद WeePreside ने अपने एग्जिट पोल्स में बताया था कि LDF को 93 से 97 सीटें मिल सकती हैं। नतीजों में LDF को 99 सीटें मिली थीं। UDF के लिए उसका अनुमान था कि 42 से 46 सीटें मिल सकती हैं। नतीजों में UDF को 41 सीटें मिली थीं। NDA के लिए अनुमान 0 से 1 सीट का था और उसे एक भी सीट नहीं  मिली थी। इस हिसाब से देखें तो WeePreside का एग्जिट पोल केरल में सही साबित हुआ था।


अगर WeePreside के इन पिछले 6 अनुमानों का विश्लेषण करें तो 6 में से 4 बार उसका आकलन अंतिम नतीजों के आसपास रहा है और 2 बार उसका आकलन गलत साबित हुआ है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap