logo

मूड

LIVE NOW

Live: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग, TMC पर भारी पड़ेगी BJP?

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जाने हैं। पिछले बार इसमें से 123 सीटों पर TMC जीती थी और बीजेपी को 18 सीटें मिली थीं।

west bengal second phase voting day

बंगाल में 142 सीटों पर वोटिंग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके लिए भारी भरकम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 142 सीटों के लिए कुल 41001 बूथों पर वोटिंग होगी। लगभग 2.3 लाख केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, 38 हजार से ज्यादा राज्य पुलिस के जवान, 95 पुलिस ऑब्जर्वर समेत तमाम अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण कराए जाएं। जिन सीटों पर आज मतदान है उन्हें टीएमसी का गढ़ माना जाता है क्योंकि पिछले चुनाव में भी 142 में से 123 सीटों पर उसी की जीत मिली थी। बीजेपी सिर्फ 18 सीटें ही जीत पाई थी। इसी चरण में भवानीपुर सीट पर भी वोटिंग है जहां से ममता बनर्जी विधायक और एक बार फिर से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव में उतारा है। 

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट

08:20

ई-रिक्शा से वोट डालने पहुंची महुआ मोइत्रा

नदिया में वोट डालने पहुंचीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है, 'चुनाव आयोग ने बाइक से आने से रोका है इसलिए हम टोटो से आए। बाकी लोग भी टोटो से आ रहे हैं। इस बार लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। 27 लाख वोट काटे गए हैं। जिनके नाम लिस्ट में हैं, वे सभी वोट डालने आएंगे तो वोटिंग प्रतिशत तो ज्यादा ही रहना है। इस बार सब प्रतिशोध लेने का वोट दे रहे हैं।'



07:59

PM मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के दूसरे चरण में भी बंपर की मतदान की अपील की है। उन्होंने एक श्लोक का वीडियो भी सोशल मीडिय पर शेयर किया है।



07:41

वोट डालने पहुंचे दिनेश त्रिवेदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वोट डालने पहुंचे।




07:22

हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा- BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ

आरजी मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस पीड़िता की मां और पानीहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अपना वोट डालने सुबह-सुबह पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'हम जीतेंगे और हमें न्याय मिलेगी। लोग हमारे लिए वोट करेंगे।'




07:06

पोलिंग बूथों पर लगी लंबी लाइन

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण को वोटिंग से पहले तमाम बूथों पर सुबह-सुबह ही लंबी लाइन लग गई है। इस बार भी महिलाओं की लाइन काफी लंबी दिख रही है।



07:03

वोट डालने पहुंचे अर्जुन सिंह

नोआपाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह वोट डालने पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले चरण की तरह ही इस बार भी बंपर वोटिंग होगी।



06:32

वोटिंग से पहले मॉकपोल

हर बूथ पर वोटिंग शुरू होने से पहले मॉकपोल कराए जाते हैं। इसमें दिखाया गया कि ईवीएम मशीनें सही से काम कर रही हैं। साउथ 24 परगना जिले के भानगर के एक बूथ पर मॉक पोलिंग के दौरान मौजूद बूथ एजेंट।


और पढ़ें