पांच राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। एक सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कब्जा जमाया है।
अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर उनकी पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पावर को कुल 218034 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रो. आरवाई घुटुकाडे सर को महज 935 वोट मिले।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव में छाए विजय, शोर तृषा कृष्णन के नाम का क्यों मचा?
महाराष्ट्र की एक अन्य राहुरी विधानसभा सीट भी उपचुनाव हुआ। यहां बीजेपी प्रत्याशी अक्षय करदिले ने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे को 1.12 लाख से अधिक मतों से हराया।
कर्नाटक में किसने मारी बाजी
कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। बागलकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उमेश हुलप्पा मेटी ने 22332 मतों से जीत हासिल की। बीजेपी उनके खिलाफ चरन्तिमथ वीरभद्रय्या (वीरन्ना) को उतारा था।
कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी। कांग्रेस ने समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन ने बीजेपी प्रत्याशी श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा को 5708 मतों से शिकस्त दी। यहां कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे।
यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP के वे 5 चेहरे, जिन्होंने पर्दे के पीछे से TMC को दी बड़ी मात
बीजेपी ने गुजरात, त्रिपुरा और नगालैंड के उपचुनाव में बाजी मारी। गुजरात के उमरेठ सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने भृगुराजसिंह चौहान को 30743 वोट से शिकस्त दी। नगालैंड की कोरिडांग सीट पर बीजेपी दाओचियर आई इमचेन और त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही जहर चक्रवर्ती ने 18290 मतों से जीत हासिल की।