logo

मूड

सिर पर हिजाब और चुनावी जीत, कौन हैं IUML की पहली महिला विधायक फातिमा तहलिया?

केरल के विधानसभा चुनाव में फातिमा तहलिया ने जीत हासिल की है। जान लीजिए फातिमा तहलिया कौन हैं और इनका राजनीतिक करियर क्या है।

Fatima

फातिमा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

केरल का विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है और चुनाव के नतीजे भी 4 मई को आ चुके हैं। चुनाव के नतीजों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है, जहां पेराम्ब्रा सीट पर सीपीआई   (CPI-M) पार्टी हार गई, जो 1980 से इस सीट पर अपना दबदबा बनाए हुए थे। उस पार्टी के उम्मीदवार को फातिमा तहलिया ने हरा दिया। इस जीत के जरिए फातिमा ने इतिहास रच दिया। यह जीत केवल फातिमा के लिए ही अहम नहीं है, बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के लिए भी बेहद खास है। फातिमा आईयूएमएल (IUML) की पहली महिला सदस्य हैं जो विधायक बनी हैं। इस जीत से आईयूएमएल (IUML) में महिलाओं के लिए आशा की किरण जगी है, जो पार्टी में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ा सकती है।

 

केरल विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी को 63 सीटों पर जीत हासिल हुई, वहीं सीपीएम (CPI-M) ने 26 सीटों पर जीत पाई। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें मिली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईयूएमएल (IUML) ने इस चुनाव में केवल दो महिला उम्मीदवार खड़ी की थीं, जिनमें से फातिमा को जीत मिली है। अब सवाल उठता है कि फातिमा कौन हैं और उनका राजनीतिक करियर क्या है?

 

यह भी पढ़ें: '40 हजार पेंशन और 300 यूनिट फ्री बिजली', अखिलेश यादव ने कर दी वादों की शुरुआत

 

कौन हैं फातिमा तहलिया?

 

फातिमा तहलिया पहले एक वकील थीं, जो युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ती थीं। 2022 में उन्होंने आईयूएमएल (IUML) के अंदर महिलाओं के हक और बराबरी की बात की थी। फातिमा हरिता नाम के महिला संगठन की संस्थापक भी रही हैं। हरिता संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन का ही हिस्सा था। इस संगठन के जरिए उन्होंने कॉलेज की लड़कियों को पार्टी से जोड़ने का काम किया, जिसके बाद से वह राजनीतिक गलियारों में अपनी एक अलग पहचान बनाने लगीं।

 

इसके बाद उन्होंने महिला अधिकार और महिलाओं की समानता के लिए कई कदम उठाए। इस चुनाव में सबसे खास बात यह थी कि आईयूएमएल के 27 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे, जिनमें से 2 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिला था। साथ ही पूरी पार्टी को 27 में से 22 सीटों पर जीत मिली है।

 

यह भी पढ़ें: वडोदरा निकाय चुनाव में बीजेपी ने अंकिता परमार को दिया टिकट, मचा हंगामा

 

जीत मिलने पर फातिमा ने क्या कहा?

 

फातिमा ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'दुनिया में एक महिला के रूप में जीना किसी संघर्ष से कम नहीं है। इसके अलावा एक हिजाब पहनने वाली महिला को और ज्यादा संघर्ष का सामना करना पड़ता है। मेरा यहां तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि महिलाएं भी बाधाओं को पार कर सकती हैं।'


और पढ़ें