logo

ट्रेंडिंग:

ये हैं 2024 के टॉप 10 हिट गाने, दर्शक हो गए थे थिरकने को मजबूर

इस साल 'तौबा-तौबा', 'मेरे ढोलना 3.0', 'चोली के पीछे' जैसे हिट गानों ने धूम मचाई है। आइए टॉप 10 हिट सॉन्ग्स के बारे में जानते हैं।

Top 10 Hit Song

ये इस साल के बेस्ट गाने (क्रेडिट इमेज- सेलेब्स इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने शानदार कमाई की। वहीं, कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। फिल्मों के साथ-साथ कुछ गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। ये गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। इन गानों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हम आपको इस साल के टॉप 10 ब्लॉकबस्टर सॉन्ग्स के बारे में बता रहे हैं।

 

1. तौबा-तौबा- विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा-तौबा' ने धूम मचा दी थी। इस गाने पर विक्की के किलर मूव्स ने हर किसी को दीवाना बना दिया था। इस गाने को करण औजला ने लिखा, कंपोज और गाया है। 

 

2. आज की रात- इस साल का दूसरा सबसे हिट गाना 'आज की रात' है। इस गाने को सचिन-जिगर और अमिताभ भट्टाचार्य ने कंपोज किया। जबकि मधुंबती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में तमन्ना भाटिया के लटके-झटके ने फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया था।

 

3. तैनु संग रखना- अलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' का ये गाना है। इस गाने को अंचित ठक्कर ने प्रोड्यूस किया है। गाने में भाई-बहन के बीच के प्यार को दिखाया गया है।

 

4. सोना कितना सोना है- इस लिस्ट में अगला नंबर फिल्म 'क्रू' का गाना 'सोना कितना सोना' है। ये एक पैपी सॉन्ग है। गाने में तबू, करीना और कृति सेनॉन को सोने की तस्करी करते हुए दिखाया गया है।

 

5. सजनी- 'लापता लेडीज 'का 'सजनी' ब्यूटीफुल रोमांटिक सॉन्ग है। गाने में दीपक कुमार और फूल कुमारी के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है।

 

6. किसिक- 'पुष्पा 2' में कई बेहतरीन गाने हैं लेकिन 'किसिक' ने लोगों का दिल जीत लिया। इस गाने के बोल फैंस की जुबान पर चढ़ गए। गाने में श्रीलीला और अल्लू अर्जुन ने जबरदस्त डांस किया है।

 

7. आई नहीं- कॉमेडी- हॉरर मूवी 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' लोगों को खूब पसंद आया था। गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। गाने में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

8. सजना वे सजना- 'सजना वे सजना' फिल्म 'चमेली' का गाना है। इस गाने को फिल्म 'विक्की विद्या का वायरल वीडियोट में रिक्रिएट किया गया। इस गाने पर शहनाज गिल ने परफॉर्म किया है।

 

9. मेरे ढोलना 3.0- 'भूल भुलैया 3' का गाना 'मेरे ढोलना 3.0' ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन के बीच में  जबरदस्त फेस ऑफ किया था। 

 

10. चोली के पीछे- 'क्रू' में 'चोली के पीछे' गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया। इस गाने में करीना, तबू और कृति सेनन ने शानदार डांस मूव्स किए थे।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap