logo

ट्रेंडिंग:

'बॉलीवुड की 90 फीसदी शादियां फेक,' प्रतीक पाटिल को ऐसा क्यों लगता है?

अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड की ज्यादातर शादियां दिखावटी होती हैं। उनके इस बयान से फिल्मी गलियारों में हंगामा मच गया है।

news image

प्रतीक स्मिता पाटिल, photo credit- Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता और राज बब्बर के बेटे प्रतीक अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉलीवुड के रिश्तों को झूठ बताया है। प्रतीक स्मिता पाटिल अपने बयानों और कारनामों के जरिए सुर्खियों में रहते हैं। पिछली बार वह अपनी शादी की वजह से खूब सुर्खियों में आए थे, क्योंकि अपनी शादी में उन्होंने अपने पिता राजा बब्बर को नहीं बुलाया था। अब एक बार फिर प्रतीक स्मिता पाटिल सुर्खियों में हैं। प्रतीक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड की ज्यादातर शादियां फेक होती हैं। इस बयान से फिल्मी जगत में हंगामा मच गया है।

 

प्रतीक स्मिता पाटिल राजा बब्बर के बेटे हैं, जो बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रह चुके हैं। प्रतीक और उनके पिता राजा बब्बर के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं, यह बात दर्शकों से छिपी नहीं है। इसी अनबन की वजह से प्रतीक ने अपनी शादी में राजा बब्बर को नहीं बुलाया था। इसी विषय पर प्रतीक ने अब खुलकर बातचीत की है। साथ ही प्रतीक ने इस इंटरव्यू में एक विवादित बयान भी दिया है।

 

यह भी पढ़ें -गाजियाबाद की घटना से सहमे सोनू सूद, कहा- 'स्क्रीन नहीं, साथ चाहिए' 


बॉलीवुड की 90 प्रतिशत शादियां फेक हैं


इस इंटरव्यू में प्रतीक और उनकी पत्नी प्रिया भी मौजूद थीं। इंटरव्यू के दौरान शादी को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान प्रिया ने कहा कि, 'बॉलीवुड की 90 प्रतिशत शादियां दिखावटी होती हैं और मैं यह जानती हूं, क्योंकि मैंने इसे करीब से देखा है। इस पर प्रतीक ने भी हामी भरी और ट्विंकल खन्ना के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने टॉक शो में फिजिकल रिलेशनशिप और धोखाधड़ी को लेकर बात की थी। ट्विंकल ने कहा था कि, 'अगर शादीशुदा लोग ‘रात गई बात गई’ कह रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि माहौल क्या है।'


इसके बाद प्रिया ने कहा कि वह पुराने सोच रखने वाले अभिनेताओं की आलोचना करती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि भारतीय होने के नाते यह हमारी संस्कृति नहीं है। प्रिया बचपन से कनाडा में रही हैं और खुद को कनाडाई मानती हैं। उन्होंने कहा, 'जब पुराने अभिनेता ऐसी बातें करते हैं, तो मैं उनकी आलोचना करती हूं। एक कनाडाई होने के नाते मैं उनकी आलोचना करती हूं, क्योंकि आप भारतीय हैं, यह आपकी संस्कृति है। लेकिन जब आप इन लोगों को छवि के लिए शादी करते देखते हैं, तो शादी मत करो। अपना करियर बनाओ, प्रेमी बनाओ और लोगों के साथ सम्मानपूर्वक और ईमानदारी से पेश आओ। मेरे देश में ऐसा ही होता है।'

 

यह भी पढ़ें - सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले राजपाल यादव जेल क्यों पहुंच गए?


उन्होंने आगे कहा, 'हमारी संस्कृति बॉलीवुड और भारत से कहीं ज्यादा मजबूत है। यहां लोग शादी को मजाक समझते हैं।'प्रिया की बात के बाद प्रतीक ने कहा कि अब पति-पत्नी के बीच आपसी धोखा देना आम बात हो गई है, जो पूरी तरह गलत है। पत्नी और गर्लफ्रेंड को एक साथ रखना सही नहीं है।

शादी में पिता को क्यों नहीं बुलाया

प्रतीक ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पिता राजा बब्बर को शादी में क्यों नहीं बुलाया। प्रतीक ने कहा कि उन्हें ट्रोलर्स ने बेहद ट्रोल किया है, लेकिन ट्रोलर्स नहीं जानते कि उनके जीवन की हकीकत क्या है। उन्होंने कहा, 'अभी लोगों को सच पता नहीं है, लेकिन एक दिन सबको सच पता चल जाएगा। 'किसी कहानी में, किसी किताब में, किसी इंटरव्यू में या किसी फिल्म में।'


इसके बाद प्रिया ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक टीम के रूप में और मजबूत बनाया। उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि शादी से ठीक पहले जिंदगी ने हमारे सामने कई इम्तिहान रखे, सिर्फ यह देखने के लिए कि हम टिक पाएंगे या नहीं। हम निंजा की तरह हैं। हमारे सामने जो भी समस्या आई, हमने कभी यह नहीं सोचा कि ‘अब क्या होगा’। हमने एक-दूसरे को देखा और एक-दूसरे को समझ लिया।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap