logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ताल' गाने के लिए ए. आर रहमान ने तैयार किए थे 13 ड्रॉफ्ट, जानिए कारण

1999 में फिल्म 'ताल' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

aishwarya rai in taal

ऐश्वर्या राय, Photo Credit: Social media

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। खासतौर से 'ताल से ताल मिला' और 'इश्क बिना' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए थे। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया है।

 

ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना ने फिल्म में शानदार काम किया था। म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'ताल से ताल मिला गाना' उनके लिए बहुत चैलेजिंग था। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई चाहते थे कि ए.आर रहमान ऐसे गाने की धुन बनाए जिसमें  इंडियन और इंटरनेशनल, दोनों चीजों का फ्यूजन हो। घई चाहते थे कि गाने की धुन ऐसी हूं जिसे सुनकर लोग याद रखें। रहमान ने उनके इस चैलेंज को स्वीकार किया।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आऊंगा' से 'हॉन्टेड 3डी' तक, मंडे टेस्ट में कौन सी फिल्म निकली आगे?

'ताल' गाने के 13 ड्रॉफ्ट तैयार हुए थे

ए.आर रहमान ने रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'गाने की धुन को फाइनल करने से पहले 13 ड्रॉफ्ट तैयार किए थे। इसके बाद फाइनल गाना कंपोज हुआ था। सुभाई ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने को कंपोज और रिकॉर्ड करने का समय 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे था। उस समय ज्यादातर लोग सो जाते थे। उनके इस जज्बे से वह बहुत इंप्रेस हुए थे।

 

'ताल' के गाने के लिरिक्स को आनंद बक्शी ने लिखा था। आनंद बक्शी गाने के लिरिक्स को लिखते थे। उसके बाद सुभाष घई ने इन लिरिक्स को लेकर मुंबई से चेन्नई लेकर जाते थे। फिर वहां धुन कंपोज करते थे। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि आनंद बक्शी मुंबई में रहते थे और ए. आर रहमान उस समय चेन्नई में रहते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' वाली संचिता उगले ने दे दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश

ताल

1999 में रिलीज हुई ताल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म को बनाने में 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 51 करोड़ का बिजनेस किया था। 'ताल' को अपने गानों के लिए पहचान मिली है।


और पढ़ें