logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आंतकियों को मुस्लिम नहीं मानते आमिर, पहलगाम हमले पर दिया रिएक्शन

आमिर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि पहलगाम हमले पर अपने लेट रिएक्शन और धर्म को लेकर बात की।

aamir khan operation sindoor

आमिर खान (Photo Credit: Aamir Khan Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अभिनेता लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। वह हाल ही 'आप की अदालत' शो में पहुंचे थे। शो पर उन्होंने पहलगाम और धर्म को लेकर बात की।

 

आमिर ने कहा, 'आतंकी हमला बहुत ही क्रूर था। यह सिर्फ आंतकियों की कायरता को दिखाता है कि वे हमारे देश में घुसे और आम लोगों पर गोलियां चला दीं। आप या मैं भी वहां हो सकते थे। उन्होंने लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर गोलियां चला दीं'।

 

ये भी पढ़ें- 10 हजार करोड़ की जायदाद, बेशुमार संपत्ति, कौन होगा संजय कपूर का वारिस?

आंतकियों को मुस्लिम नहीं मानते आमिर

आमिर ने कहा, 'पूरी दुनिया को ये समझना चाहिए कि पहल उन्होंने की थी। उन्होंने हमारे लोगों को मारा था। यह इंसानियत पर हमला है। उनको शर्म आनी चाहिए। कोई मजहब नहीं कहता है कि बेगुनाह को मारो। मैं आतंकियों को मुसलमान नहीं मानता। इस्लाम में लिखा है औरतों और बच्चों पर हाथ नहीं उठा सकते। किसी बेगुनाह को नहीं मार सकते। ये सब इस्लाम के खिलाफ है'।

 

उन्होंने पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था। इस पर आप क्या कहना चहेंगे? आमिर ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं। मैं इस बात से सदमे में था। मेरी फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर बहुत पहले ही रिलीज होने वाला था लेकिन हमारे देशा पर हमला होने की वजह से मैंने इसे रद्द कर दिया। मैंने अपनी फिल्म अंदाज अपना अपना का प्रीमियर भी रद्द कर दिया था। मेरी फिल्म अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी'।

 

ये भी पढ़ें- कमल हासन को गिफ्ट में मिली तलवार, भड़क क्यों गए?

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में है। वह आखिरी बार साल 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। उनकी फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

 

 

 


और पढ़ें