logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं पाखी हेगड़े जिससे शादी करना चाहते थे निरहुआ? आम्रपाली हुईं हैरान

'भोजपुरी बवाल' में अभिनेत्री पाखी हेगड़े पहुंची हैं। शो पर उन्होंने अपने और दिनेश लाल निरहुआ के प्यार का खुलासा किया है।

aamrapali dubey, dinesh lal nirhua and pakhi hegde

आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल निरहुआ और पाखी हेगड़े, Photo Credit: Jio hotstar insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। शो में भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े की एंट्री हुई है। उनकी गिनती भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में होती हैं। उनकी और दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी एक समय पर खूब हिट थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते थे।

 

शो में पाखी हेगड़े ने खुलासा किया कि उनके और निरहुआ के बीच में दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता था। इतना ही नहीं निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। आइए जानते हैं पाखी ने निरहुआ को लेकर क्या कुछ कहा?

 

यह भी पढ़ें: गोविंद से गोविंदा कैसे हुआ नाम? ज्योतिष विद्या वाला कनेक्शन खुद 'चीची' ने बताया

निरहुआ ने शादी के लिए पाखी को किया था प्रपोज

प्रोमो में शो के होस्ट शुंभकर मिश्रा ने पाखी हेगड़े से पूछा, 'क्या आपकी और दिनेश लाल निरहुआ की जोड़ी सिर्फ व्यावसायिक था?' उन्होंने कहा, 'हमारा रिश्ता व्यक्तिगत भी था। हम दोस्त से ज्यादा थे।' इस बात को सुनकर काजल राघवानी, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे हैरान रह जाती हैं। इसके बाद शुभंकर ने पूछा कि क्या उन्होंने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था?  पाखी ने जवाब देते हुए कहा, 'हां।' उनका जवाब सुनकर सभी चौंक जाते हैं।

 

View on Instagram

 

उसके बाद दिनेश लाल निरहुआ टेबल पर आते हैं और पाखी को गले लगाते हैं। फिर शुभंकर ने दिनेश को बताया कि आपके आने से पहले पाखी ने बताया कि आपने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। एक जमाने में आपको उनसे प्यार हुआ था। इस सवाल का जवाब देने से पहले निरहुआ पानी पीते हुए नजर आ रहे हैं। उनका क्या जवाब होता है? यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा। 

 

यह भी पढ़ें: गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड से करने वाले थे दूसरी शादी, पत्नी सुनीता का दावा

कौन हैं पाखी हेगड़े? 

पाखी ने भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 2005 में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उनकी साल 2008 में दिनेश लाल यादव के साथ पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला आई थी। पहली ही फिल्म से दोनों की जोड़ी हिट हो गई। एक समय में पाखी और निरहुआ का नाम जोड़ा जाता था। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर के पीक पर उमेश हेगड़े से शादी रचाई थी। दोनों की शादी लंबी नहीं चली। वह अपने दोनों बेटियों की परवरिश अब अकेले ही कर रही हैं। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें