logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हनुमान अंश' के बाद देवी देवता के भरोसे बॉलीवुड, लाइन में हैं ये फिल्में

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इसके बाद से मेकर्स लगातार माइथोलॉजिकल ड्रामा का ऐलान कर रहे हैं।

hanuman ansh 2 to ramayana movie poster

हनुमान अंश से लेकर रामायण तक पोस्टर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का रोल निभाया है। उनकी पत्नी रामबेटी का किरदार पूर्निमा तिवारी ने निभाया है। इन दोनों कलाकार की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 48 दिन बाद भी फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म ने 372 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

 

'हनुमान अंश' के बाद अब माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'द वन: फॉर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बिहार की लोककथाओं, जंगल के रहस्य और वन देवी से जुड़ी है। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। अक्सर देखा जाता है कि जब एक तरह की फिल्म हिट होती है तो मेकर्स उसी तरह की फिल्म का ऐलान करते हैं। आइए आने वाली माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्मों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरे बाप ने देख लिया तो ऐसी हालत करेंगे, रीति ने काजी को धमकी

ये माइथोलॉजिक्ल फिल्में होंगी रिलीज

रामायण पार्ट 1

 

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' इस साल की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट करीब 2000 करोड़ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर आएगी। 'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। 


जय हनुमान

 

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'जय हनुमान' 2027 में रिलीज होगी। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी समेत अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं।

 

महाशक्ति

 

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाशक्ति' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में नयनतारा देवी दुर्गा का किरदार निभा रही हैं।  यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'जंगल का रहस्य, वन देवी की कहानी', दर्शकों को कैसी लगी सिद्धार्थ की 'द वन'?

 

महाकाली

 

अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' माइथोलॉजिकल ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल पर्दे पर रिलीज होगी। मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

 

महावतार

 

मैडॉक फिल्म्स ने 'महावतार' की घोषणा की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इसके अलावा भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिन पर काम चल रहा है। इस लिस्ट में 'हनुमान अंश 2' से लेकर 'रामबोला' तक का नाम शामिल है।

 


और पढ़ें