लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं, जहां उन्होंने दर्शकों के साथ कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं और पिछले कई महीनों से अलग रह रहे हैं। यह सुनकर न सिर्फ गौरव और आकांक्षा के फैंस हैरान रह गए, बल्कि शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान भी उनकी बात पर यकीन नहीं कर पाए।
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। गौरव खन्ना बिग बॉस का पिछला सीजन जीत चुके हैं। उस दौरान आकांक्षा भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर गई थीं, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए थे। हालांकि, अब आकांक्षा ने बताया कि उनके रिश्ते ठीक नहीं थे, जिस वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: 'मोदी में कुछ तो है...', सुनील शेट्टी ने पोती का जिक्र कर ऐसा क्यों कहा?
आकांक्षा ने बताई शादी की सच्चाई
आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर पर बताया कि वह पिछले एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। साथ ही आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने इस बात का खुलासा पहले कभी किसी के सामने नहीं किया था।
आकांक्षा ने कहा, 'मैं और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। हमने अब तक यह बात किसी के साथ शेयर नहीं की थी। मेरे और गौरव के बीच अभी भी सब कुछ ठीक है। हम आज भी एक-दूसरे से दोस्त की तरह बात करते हैं। बस हम दोनों लाइफ पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हमारे विचार अलग हैं। इसी वजह से हम साथ नहीं रह रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: शेखर सुमन ने सिर्फ 24 घंटे में छोड़ दी थी BJP, क्यों किया था ऐसा? अब खुद बताया
तलाक की बारे में पहले भी दिए थे संकेत
इसी साल जनवरी में आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देखकर फैंस को लगा था कि शायद दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। आकांक्षा ने पोस्ट में लिखा था, 'जब कोई रिश्ता सिर्फ जरूरतों पर टिका हो, तो दिल हमेशा टूटता है।' इस खुलासे के बाद आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के फैंस काफी दुखी हैं।