logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राख' में बाबू के किरदार से लोगों को हो रही है नफरत, कौन हैं आकाश मखीजा?

क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में आकाश मखीजा ने विलेन का रोल प्ले किया है। उनके किरदार से लोगों को नफरत हो गई है

akash makhija

आकाश मखीजा, Photo Credit: Akash insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी दो कुख्यात आरोपियों रंगा और बिल्ला पर आधारित है। इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल, आमिर बशीर, रामदीप यादव, आकाश मखीजा, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, राकेश बेदी, दिव्येंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं।

 

सीरीज में विलेन का किरदार आकाश मखीजा (बाबू) और रमनदीप यादव (रज्जो) ने निभाया है। दोनों की दमदार ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इन दोनों कलाकारों ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं। सालों से इंडस्ट्री में छोटे मोटे रोल्स कर रहे हैं लेकिन अब उनके काम को पहचान अब मिल रही है। हम आज अभिनेता आकाश मखीजा के बारे में बात कर रहे हैं जिनके किरदार से लोगों को नफरत हो गई है। उन्हें अपने करियर का पहला अवॉर्ड मिला है जिसे पाकर वह बहुत खुश है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुश्किल दौर से गुजर रही हूं', अल्का याग्निक को 2 साल पहले सुनाई देना हुआ था बंद

कौन हैं आकाश मखीजा?

आकाश मखीजा मुंबई के रहने वाले हैं। वह महज 6 साल के थे जब से ऐक्टर बनना चाहते थे। उनका कोई फैमिली बैकग्राउंड नहीं है। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कॉलेज की पढ़ाई के साथ ऑडिशन देना शुरू किया। वह लगातार ऑडिशन देते थे लेकिन अपने लुक्स और अन्य कारणों की वजह से लगातार रिजेक्ट होते रहते थे। हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 

 

उन्हें अक्सर छोटे- मोटे रोल्स मिलते थे। टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' में भी छोटे मोटे किरदार करते थे। कई ऐसे दिन होते थे जब उनके पास काम नहीं होता था। उनके काम को 'निर्मल पाठक की घर वापसी' से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में नॉमिनेशन भी मिला था। उन्होंने 'राख' से पहले वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्साल्य' में गोबिंद भगत का रोल प्ले किया है। वह इस सीरीज में वह मस्तमौला, खुशमिजाज कंपाउंडर के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' और मनोज बाजपेय की फिल्म 'भैयाजी' में छोटा सा रोल प्ले किया था। इन फिल्मों में उनके काम को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें