भोजपुरी अभिनेत्री
अक्षरा सिंह
किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा संग बदतमीजी कर रहा था। अक्षरा ने स्टेज से ही उस शख्स को सबक सिखाया। उनके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो में अक्षरा स्टेज से उस लड़के का नाम पूछती हैं? फिर वह कहती हैं, 'थोड़ा सा लखेगी करो अच्छी बात है खि गि मत करो। आपके ही घर की लड़की हूं अच्छा लगेगा। ये सब अच्छा लगता है। बिहार में यही जो न्यूज में देखने को मिलता है कि लड़कियों को आप लोग जलील करते हैं। शर्म नहीं आती आपको।'
यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की 'रामायण' से लेकर 'आदिपुरुष' तक, कितना बदला रावण का लुक?
अक्षरा से शख्स ने की बदतमीजी
अक्षरा ने आगे कहा, 'आप ही तरह की यूथ है क्या जेनजी? जेनजी इसका नाम नहीं है। जेनजी है लड़कियों का सम्मान करना। जेनजी नाम है हमारे घर की औरतों और लड़कियों का सम्मान करना। अगर आपको करना है तो अपने जमाने के जेनजी से मिलिए। यहां और भी जेनजी खड़े हैं और बहुत ही सम्मान के साथ खड़े हैं। उसके बाद वह शख्स अपनी गलती की माफ मांगता है और फिर अक्षरा कहती हैं, अब मैं आपसे प्यार करती हूं। आपको अपनी गलती का ऐहसास हो गया। बिहार का नाम रौशन किजिए। ऐसे मत करो। ठीक है।' अक्षरा नवरात्रि के मौके पर लगातार स्टेज शो कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में 'जेलर 2' निकली सबसे आगे, कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?
अक्षरा से पवन सिंह ने मांगी थी माफी
पवन सिंह
बिहार के मुंगेर में हुए एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में पवन ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था, 'अक्षरा सिंह मेरा बेटा है, मेरा बच्चा है। दिल से सॉरी। उनके माता-पिता को अगर मेरी वजह से दुख हुआ है तो उनसे भी माफी मांगता हूं।' हालांकि अक्षरा ने पवन सिंह के इस बयान पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।