logo

ट्रेंडिंग:

बॉक्स ऑफिस पर पिटी अक्षय की ये फिल्म, ओटीटी पर तोड़ा GOAT का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की पिछली सभी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। हम आपको उनकी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे ओटीटी पर अच्छी वियूअरशिप मिली।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार (Photo Credit: Akshay Insta Handle)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का करियर काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। पिछले कुछ समय से उनकी एक भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चली है। वह अपने इंटरव्यू में भी फिल्मों के फ्लॉप होने का जिक्र कर चुके हैं। उनका मानना है कि वह सिर्फ मेहनत कर सकते हैं। 2024 में उनकी फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

 

फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिला था। इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। हालांकि इस फिल्म ने ओटीटी पर अच्छा परफॉर्म किया। फिल्म ने ओटीटी पर 'गोट' को पीछे छोड़ दिया।

 

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी कौन? बार-बार क्यों बदल रहा नाम

 

'खेल खेल में' को ओटीटी पर मिला था धमाकेदार रिस्पॉन्स

 

'खेल खेल में' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसे अच्छी व्यूअरशिप मिली थी। इस फिल्म ने थालापति विजय की 'गोट' को भी नंबर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया था। 'गोट' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को बनाने में 450 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

 

क्या थी 'खेल खेल में' की कहानी

 

खेल खेल में कपल्स को एक-दूसरे के साथ अपना फोन बदलना था और उनका मैसेज पढ़ना था। ये एक जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा मूवी है जिसे दर्शकों ने ओटीटी पर खूब एन्जॉय किया। इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57 करोड़ का बिजनेस किया था। खेल खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की वेदा और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 रिलीज हुई थी। इन तीनों फिल्मों में से स्त्री 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

 

ये भी पढ़ें- पिता को गोली लगने के बाद टूट गए थे ऋतिक, बताया कैसी थी परिवार की हालत

 

2024 में अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में बुरी तरह से पिट गई थी। इस साल की शुरुआत में अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap