बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें खिलाड़ी कुमार कहा जाता है।1992 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके करियर को 3 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्मी करियर पर खुलकर बात की।
अक्षय ने बताया कि करियर के एक दशक के बाद उन्हें ऐहसास हुआ कि उनकी छवि एक ऐक्शन स्टार की बन गई और उन्हें ब्रेक लेने की सख्त जरूरत है। उन्होंने इसके बाद कॉमेडी, ड्रामा और हॉरर कॉमेडी फिल्मों में काम करने का विचार किया था।
यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आउंगा' का 'इश्क मस्ताना' गाने का कबीरदास से है क्या कनेक्शन?
अक्षय खुद को क्यों मारना चाहते थे थप्पड़?
अक्षय ने कहा, '35 साल हो गए है। बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें अपना करियर इतने ज्यादा समय तक काम करने का मौका मिलता है। मैं उम्मीद करता हूं कि 40 साल के बाद भी काम करता रहूं। मेरी प्रार्थना है कि मैं मौत के 5 मिनट पहले तक शूटिंग करता रहूं। जब मैं इंडस्ट्री में आया था तब मैं सिर्फ पैसे कमाना चाहता था लेकिन एक दशक के बाद जब मैंने अपनी फिल्में देखी तो मुझे खुद को थप्पड़ मारने का मन किया। मैंने सिर्फ ऐक्शन फिल्मों में काम किया था।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे एहसास हुआ कि खुद को बदलने की जरूरत है। मुझे विभिन्न किरदार करने की जरूरत है। मैं फिर हेरा फेरी, धड़कन, मुझसे शादी करोगी, टॉयलेट एक प्रेम कथा और पेडमैन जैसी फिल्में की। मैं खुद को बदलता रहा।'
कब रिलीज होगी 'वेलकम: टू द जंगल'?
वहीं, अक्षय की फिल्म की 'वेलकम: टू द जंगल' को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसे नीरज वोरा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया है। एक फेंक फिल्म की शूटिंग की कहानी को दिखाया गया है जो जंगल में शूट हो रही है। इस दौरान खूब सारा ड्रामा और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, किरण कुमार, विंदू दारा सिंह, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।