logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं आलिया के जीजा? शाहीन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीरें

आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर की हैं। आइए जानते हैं शाहीन किसे डेट कर रही हैं?

shaheen and alia

शाहीन, ईशान और आलिया भट्ट (Photo Credit: Shaheen and Alia Insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी शाहीन ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। शाहीन ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया की बहन शाहीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में शाहीन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ दिखाई दे रही हैं। 

 

पहली फोटो में शाहीन ईशान के कंधे पर पोज देते हुए दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में ईशान और शाहीन साथ में घास में लेटकर पोज दे रहे हैं। शाहीन कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। वहीं, ईशान डार्क ब्लू स्वेटर के साथ मैचिंग डेनिम पहने हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहीन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सनसाइन और साथ में सन और हार्ट इमोजी बनाई है'। 

 

ये भी पढ़ें- विक्की से मनोज बाजपेयी तक, अनुराग की फिल्मों से इन्हें बनाया स्टार

 

शाहीन ने ईशान संग कंफर्म किया रिश्ता

 

 

शाहीन के पोस्ट को आलिया भट्ट, नीतू कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, पूजा भट्ट, परिणीति चोपड़ा समेत कई सितारों ने लाइक किया। उनके इस पोस्ट को आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर री शेयर किया है। 'जिगरा' अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे हमारे फेवरेट येलो पर्सन'।

 

ये भी पढ़ें- 'जब वी मेट' से बॉबी को निकाला था बाहर, सालों बाद बयां किया दर्द

 

शाहीन इससे पहले भी ईशान संग फोटो को अपने इंस्टाग्राम शेयर कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने पहचान का खुलासा नहीं किया था। ईशान कपूर परिवार के साथ थाइलैंड वेकेशन पर गए थे। शाहीन की कई तस्वीरों में ईशान नजर आए थे। शाहीन इससे पहले कॉमेडियन रोहन जोशी के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि कुछ सालों पहले ही कपल का ब्रेकअप हो गया था। 

 

 

 


और पढ़ें