logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुष्पा 2 के बाद रिलोडेड की बारी, समझिए 20 मिनट वाला खेल क्या है

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक महीने बाद भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन (Photo Credit: Allu Arjun Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक महीने बाद भी फिल्म का क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने फैंस को 'पुष्पा 2' को लेकर खुशखबरी दी है। मेकर्स इस फिल्म का रिलोडेड वर्जन 11 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

 

प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में अपने ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि 'पुष्पा 2' के रिलोडेड  वर्जन में 20 मिनट का एक्सट्रा फुटेज रिलीज किया जाएगा। आप रिलोडेड वर्जन को थिएटर्स में देख सकते हैं।

 

क्या मेकर्स को 'पुष्पा 2' के रिलोडेड वर्जन का फायदा

 

 

अब ऑडियंस 20 मिनट के एक्सट्रा फुटेज को देखने के लिए क्या दोबारा थिएटर्स में जाएंगे। ये बड़ा सवाल है। इसका जवाब पाने के लिए हमें इंतजार करना होगा। 11  जनवरी को फिल्म के बिजनेस में उछाल आएगा या नहीं। इसका सबको बेसब्री से इंतजार है। जिन लोगों ने पुष्पा 2 देख ली है वो अब दोबारा थिएटर्स में नहीं जाएंगे। वह फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार करेंगे। जबकि जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी है उन्हें फायदा मिलेगा।

 

'पुष्पा 2' का कलेक्शन

 

पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में 750 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चंद कदम दूर है। वहीं, वर्ल़्डवाइड फिल्म ने 1800 करोड़ा का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में पुष्पा 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में अल्लू ने पुष्पाराज, रश्मिका ने श्रीवल्ली और फहाद फासिल ने एसपी भवर सिंह शेखावत का आइकोनिक रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

 

 


और पढ़ें