अमिताभ बच्चन
इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' होस्ट कर रहे हैं। शो पर वह कंटेस्टेंट्स के साथ अपने करियर और जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। शो पर उन्होंने लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार संग अपने रिश्ते के बारे में बात की।
अमिताभ ने शो पर बताया कि एक बार किशोर कुमार ने उन्हें अपने बेटा समझ लिया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने किशोर कुमार के बारे में क्या कहा? बिग बी ने कहा, किशोर कुमार बहुत ही बहुत दिलदार इंसान थे। कई बार मुलाकात होती थी। बहुत प्रेम से मिलते थे हमें। उनके साथ एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बैठने का मौका मिलता था।'
यह भी पढ़ें: दीपा मेहता से लेकर जोया अख्तर तक इन फीमेल डायरेक्टर ने बनाई लीक से हटकर फिल्में
अमिताभ ने सुनाया किशोर कुमार से जुड़ा किस्सा
उन्होंने आगे बताया कि एक बार किशोर कुमार ने मुझे अपने घर पर डिनर पर बुलाया था। बिग बी ने कहा, 'एक बार उन्होंने हमें उनके घर पर बुलाया था और उस जमाने में जो वीडियो कैसेट था ना जिसमें तस्वीरें बनती थी, तो वह कलेक्ट करने का बड़ा शौक था। तो उन्होंने हमें दिखाया था कि जितना भी दुनियाभर में कैसेट है, उन्होंने सब रखा था।'
अमिताभ ने बताया कि एक बार मैंने किशोर कुमार को फोन किया और कहा कि मैं अमित बोल रहा हूं और उन्हें लगा कि वह अपने बेटे अमित से बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि किशोर कुमार के बेटे का नाम अमित कुमार भी सिंगर हैं।
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए कुकू कोहली, पत्नी अरुणा ईरानी का रो रोकर बुरा हाल
खंडवा के रहने वाले थे किशोर कुमार
'कौन बनेगा करोड़पति शो' पर कंटेस्टेंट वीरेंद्र जयसवाल खंडवा से आए थे जो किशोर कुमार का होमटाउन था। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिन होता है और हमारे खंडवा में उनका जन्मदिवस वह इस तरह से मनाया जाता है कि हर नुक्कड़ में लोग आकर किशोक कुमार के गीत गाते हैं। मतलब उस दिन हमारे खंडवा में सब किशोरमई हो जाता है।