logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पिता की याद में अमिताभ बनाएंगे अयोध्या में धर्मशाला, 15 करोड़ की है जमीन

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही अपने पिता की याद में अयोध्या में धर्मशाला बनवाएंगे। इस काम के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण के चेयरमैन अनुराग ने अमिताभ की तारीफ की है।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने स्वर्गीय पिता के लिए धर्मशाला बनवाएंगे। यह धर्मशाला उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जमीन पर धर्मशाला बनेही, उसकी कीमत अब 15 करोड़ रुपये है। धर्मशाला बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) को आवेदन भेजा गया है, ताकि बिल्डिंग के मैप को मंजूरी मिल सके। अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन थे, जिन्होंने कई ऐसी कविताएं लिखीं, जिन्हें लाखों लोग आज भी पढ़ते हैं।

 

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में दशरथ पथ पर जमीन खरीदी थी, जिसे द सरयू प्रोजेक्ट के तहत खरीदा गया। जानकारी के मुताबिक, जब अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से बिल्डिंग बनाने की मंजूरी मिल जाएगी, तब इमारत बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस इमारत में 20 से ज्यादा कमरे बनाए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:  बिपाशा बसु ही नहीं, इन एक्ट्रेस ने भी मां बनने के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

भक्तों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस मामले को लेकर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन अनुराग ने अमिताभ की तारीफ की थी। अनुराग ने कहा कि अमिताभ बच्चन इस प्रोजेक्ट के जरिए अयोध्या के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। इससे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। इस धर्मशाला में कई भक्त आराम कर पाएंगे।

हरिवंश को मिला था पद्म भूषण 

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय अपनी हिंदी कविताओं की वजह से जाने जाते हैं। इन्हीं कविताओं को लेकर हरिवंश राय को पद्म भूषण अवॉर्ड मिला था। हरिवंश राय की सबसे मशहूर कविता 'मधुशाला' है। यह कविता उन्होंने 1935 में लिखी थी। हरिवंश राय सिर्फ कविताएं ही नहीं लिखते थे। इसके अलावा उन्होंने कई कविताओं का हिंदी अनुवाद भी किया था। इस तरह उन्होंने शेक्सपियर की मशहूर कविताओं का हिंदी अनुवाद किया था, ताकि हिंदी पाठक भी शेक्सपियर की कविताओं को पढ़ सकें।

 

यह भी पढ़ें: TV सीरियल में मेकअप से ही खुल जाता है राज कि कौन है हीरोइन और कौन है विलेन

 

अमिताभ बच्चन अब 80 की उम्र पार कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई। उनकी अगली फिल्म 'कल्कि 2889 AD पार्ट 2' है, जिसमें अमिताभ अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले वह रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयन' फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' होस्ट कर रहे हैं।


और पढ़ें