पंजाबी सिंगर और अभिनेता एम्मी विर्क के काफिले पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में फायरिंग की गई। यह घटना उनके कॉनर्स्ट के निकलने के बाद हुई। इस गोलीबारी में सिंगर के काफिले से जुड़ी एक गाड़ी को निशाना बनाया गया है। पुलिस इसे सोची समझी गोलीबारी मान रही है। इस हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
वॉयस ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मैलकम रोड के 2500 ब्लॉक से गुजर रही एक गाड़ी पर डार्क कलर की एसयूवी में सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। निशाना बनाई गई गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई।
यह भी पढ़ें: 'हम मोम की गुड़िया हैं', प्यार और चाहत के बीच उलझी Lust Stories 3 की कहानियां
बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई एम्मी की जान
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एम्मी विर्क जिस गाड़ी में सवार थे उस पर करीब 7 गोलियां चलाई गईं। गाड़ी की पहचान रॉल्स रॉयस कलिनन के तौर पर की गई है जो कि बुलेटप्रूफ थी। इस गाड़ी में पंजाबी सिंगर समेत चार लोग सवार थे जो पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस हमलावरों की पहचान और इस्तेमाल की गई गाड़ी और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही आस-पास की फुटेज की भी जांच की जा रही है। एम्मी विर्क ने अपने एक इंटरव्यू में पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा और अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखने पर खुलकर बात की थी। एम्मी ने कहा था, हम ऐसे पेशे में हैं जहां हमारे सिर्फ फैंस नहीं होते हैं बल्कि कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं, कोई दुश्मन हो सकता है। परिवार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अभी वह कई भी बिना डर के जा सकते है। अगर लोगों को पता चल दाए तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: किसे डेट कर रही हैं अपूर्वा मखीजा, जिसके संग वायरल हुआ लिप किस वीडियो?
एम्मी से पहले इन सिंगर्स पर भी हुआ था हमला
एम्मी विर्क से पहले भी कई पंजाबी सिंगर्स पर गोलीबारी की घटनाएं आती रही हैं। 2024 में एप्पी ढिल्लो के कनाडा वाले घर के पास गोलीबारी की गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
2023 में पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के वैंकूवर वाले घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस लिस्ट में करण औजला का नाम भी शामिल है। 2019 में उन पर हमला हुआ था।