'बिग बॉस 20' में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता चर्चा में है। स्काउट ने शुरुआत में लव को अपनी बहन माना था लेकिन अब उनकी फीलिंग्स बदल गई है। स्काउट ने यंग से अपनी फीलिंग्स का इजहार भी किया था जिसे लेकर खूब बवाल मचा था। स्काउट को लव का दूसरे लोगों के साथ बैठना और घूमना पसंद नहीं आ रहा है। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें आम्रपाली लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए दिख रही हैं। आम्रपाली लव से कहती हैं कि स्काउट जब तेरी शर्ट के अंदर हाथ डालकर कंधे पर मसाज कर रहा था। वह सामने से देखने मे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा रहा था।
यह भी पढ़ें: खराब TRP के चलते इन हिट शोज के सीक्वल पर लगा ताला, मेकर्स के डूबे करोड़ों रुपये
आम्रपाली ने लव से स्काउट को लेकर की बात
आम्रपाली ने कहा, 'जब वह तुम्हारी शर्ट के अंदर हाथ डालकर मसाज कर रहा था तब भी मैंने उससे कहा था कि बाहर से कर। कुछ ऐसी चीजें होती है जो बाहर से देखने में अच्छी नहीं लगती है। भले ही उन चीजों से तुझे फर्क नहीं पड़ता हो, इससे स्काउट को कुछ फर्क न पड़े लेकिन जिनके पार्टनर्स बाहर हैं उन्हें यह देखकर बुरा लग सकता है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। क्या इसे समझना तेरे लिए इतना मुश्किल है। मैं उनकी तरफ से तुझसे बात कर रही हूं।'
यह भी पढ़ें: 'लड़के से चैट कर रही थी...', तेज प्रताप ने बताया क्यों टूटी शादी?
यंग से बात करते हुए स्काउट ने कहा कि लव से उसे अटेचमेंट फील होने लगी है। उसने कहा कि उनका भाई बहन वाला ही रिश्ता है लेकिन वह उसके लिए पजेसिव फील करते हैं। वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी हैं जो सभी परिस्थितियों को अच्छे से संभाल रही है। वह अपनी पर्सनल रिलेशनशिप को प्राइवेट तरीके से हैंडल कर रही हैं और स्काउट का लगातार सपोर्ट कर रही हैं।