logo

ट्रेंडिंग:

एक्टिंग को लेकर अनिल कपूर थे दीवाने, पढ़ें- पहली फिल्म से जुड़ा किस्सा

अनिल कपूर इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर हैं। उनके अंदर एक्टिंग को लेकर अलग तरह का जुनून है। उनके भाई ने अनिल से जुड़ा किस्सा बताया है।

Anil Kapoor

अनिल कपूर (क्रेडिट इमेज- अनिल कपूर इंस्टा हैंडल)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने समय के सुपरस्टार रहे चुके हैं। 68 साल की उम्र में भी वह हैंडसम और फिट लगते हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का पता नहीं लगता है। उनकी फिटनेस देख लोगों को लगता है कि उनकी उम्र रूक गई है। अपने दौर में वह मेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही हिट हो जाती थी। वह अपने हर किरदार के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वह हमेशा से अभिनेता बनना चाहते थे। इसके बार में उनके बड़े भाई बोनी कपूर ने बताया है।

 

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा, 'वह अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार हैं। उसने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की हैं।  जब अनिल को पहली फिल्म मिली तो वो 2 से 3 दिन तक नहाया नहीं था'। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया था।

 

पहली बार शूट करने के बाद 2 दिन तक नहाएं अनिल

 

बोनी ने बताया, जब अनिल को पहली फिल्म मिली तो वो 2 से 3 दिन तक नहाया नहीं था। वो नहीं चाहता था कि उसका मेकअप हट जाए। अनिल बचपन से एक्टर बनना चाहता था। वह स्कूल में थे तब उन्हें शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। उस समय भी वो बहुत पेशनेट थे। वह 2 से 3 तक नहाया नहीं था ताकि उनका मेकअप ना हट जाए। वह चाहते थे कि सबको पता चले कि वह एक्टर बनने वाले हैं।

 

उनके भाई ने आगे कहा, 'उन्होंने बहुत मेहनत की है, फिल्म 'एक बार कहो' में उन्होंने सेकेंड हीरो का किरदार निभाया था। इसके बाद तेलुगू और कन्नड़ फिल्म में भी काम किया था। एक बार रमेश सिप्पी की फिल्म में काम पाने के लिए चेस्ट के बाल शेव करवाए थे ताकि वो फिल्म में 16 साल का लड़का लग सकें। वह अपनी हाइट बढ़ाने के लिए पुलअप एक्सरसाइज करते थे'।

 

इस फिल्म में नजर आएंगे अनिल

 

अनिल आखिरी बार रणबीर कपूर संग एनिमल और ऋतिक रोशन संग फाइटर में नजर आए। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने शानदार काम किया है। वह यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। वह 45 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल 'सुबेदार' में राधिका मदान के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap