फिल्म मेकर बुची बाबू सना की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जाह्नवी के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि फिल्म में उन्हें ज्यादा सेक्सुलाइज किया गया है। उन्हें ऑब्जेक्ट की तरह दिखाया गया है। इस पूरे विवाद पर सेलेब्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। साथ ही युवा कलाकारों को भी जरूरी सलाह भी दी है। अनु के मुताबिक, 'युवा कलाकारों को कोई भी फिल्म साइन से पहले पूरी कहानी सुननी चाहिए। स्क्रिप्ट से जुड़े सवाल पूछने चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि स्क्रीन पर कुछ भी ऐसा दिखाया जा रहा है जो उनके गरिमा के खिलाफ है तो तुरंत उन्हें ना कहने की हिम्मत होनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड मूवी obsession में क्या है खास? शोज है हाउसफुल
पेड्डी पर बोलीं अनु अग्रवाल
अनु ने आगे कहा, 'आशिकी के बाद वह अपने स्टाडम के टॉप पर थीं। उस समय मैंने फैसला लिया था कि बिना स्क्रिप्ट सुने साइन नहीं करेंगी। उस दौर में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाना आम बात हो गई थी लेकिन उन्होंने सोच समझकर इस चलन के खिलाफ खड़े होने का फैसला लिया था। उन्होंने इस वजह से कई बड़ प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया था क्योंकि उसमें महिलाओं के कैरेक्टर को सही तरीके से नहीं दिखाया गया था। इन्हीं वजहों से उन्होंने इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी।'
अनु ने आगे लिखा, 'पेड्डी को लेकर जो बातें हो रही हैं उसने मुझे सालों पहले लिए फैसले की याद दिला दी। मैं आज के दर्शकों की तारीफ करती हूं जो अब गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और पर्दे पर महिलाओं के सम्मान और गरिमा की मांग कर रहे हैं।' इस मामले में अनु अग्रवाल के अलावा नित्या मेनन समेत अन्य सितारों ने भी अपनी राय दी है।
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी, क्या होती है यह थेरेपी?
'पेड्डी' के निर्देशक ने मांगी थी माफी
'पेड्डी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। उन्होंने विवाद बढ़ने पर लोगों से माफी मांगी थी। साथ ही कहा था कि वह फिल्म से सभी विवादित सीन्स को हटा देंगे। इसके बावजूद ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जाह्नवी की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।