logo

ट्रेंडिंग:

'द केरल स्टोरी 2' को अनुराग कश्यप ने बताया प्रोपैगेंडा, बीफ वाले सीन की आलोचना

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' की निंदा की है।

anurag kashyap

अनुराग कश्यप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। खासतौर से बीफ वाले सीन को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। अब इस फिल्म के सीन पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Kennedy को लेकर चर्चा में है। वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। उनसे कोच्चि एयरपोर्ट के बाहर 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर सवाल किया गया है। उन्होंने खासतौर से बीफ वाले सीन की आलोचना की। 

 

यह भी पढ़ें: AI से बनी है रजनीकांत-कमल हासन के रीयूनियन की तस्वीर? सच जान लीजिए

अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' की आलोचना

अनुराग कश्यप ने कहा, 'द केरल स्टोरी पूरी तरह से बकवास है। ये पूरी तरह से प्रोपैगेंडा फिल्म है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई भी खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। मुझे नहीं पता कि इस फिल्म का इरादा क्या है? वह सिर्फ पैसा बनाने चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्ममेकर एक लालची इंसान है वह सिर्फ पैसा बनाना चाहता है।'

हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स और सेंसर बोर्ड को भेजा नोटिस

पिछले हफ्ते केरल हाई कोर्ट ने मेकर्स और सेंसर बोर्ड को एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की थी। याचिका में द केरल स्टोरी 2 के टीजर और ट्रेलर पर आपत्ति जताई गई थी। कन्नूर जिले के शिकायकर्ता श्रीदेव नम्बूथिकरी का कहना था कि फिल्म में तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं और उनके साथ घटी घटनाएं दिखाई गई है। फिल्म के जरिए केरल की छवि को खराब किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे एक प्रोपैगेंडा फिल्म बताया है। 

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये हिट गाने हैं हॉलीवुड गानों की कॉपी, जानकर लगेगा झटका

कब रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी 2'?

इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में तीन लड़की के धर्म परिवर्तन की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap