logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिल्म हिट होने पर हमेशा साथ क्यों दिखता है बॉलीवुड? अनुराग कश्यप ने बता दिया सच

अनुराग कश्यप अपनी बातों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों उन्हें इंडस्ट्री से सपोर्ट नहीं मिलता है?

anurag kashyap

अनुराग कश्यप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्मों के लेकर अपनी  राय देते हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की 'एनिमल' की खूब तारीफ की थी। उसी तरह से 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के काम की प्रशंसा की है। हालांकि उन्हें कभी उस तरह के प्यार नहीं मिला। अब इस पर अनुराग ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

अनुराग से पूछा गया कि इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे की काम की ताराफी करने से पहले इतना सोचते क्यों है? इस पर अनुराग ने कहा, 'बहुत सारे लोग हैं तो मुझसे कहते हैं कि आप लोगों के काम की तारीफ करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग आपके काम की तारीफ नहीं करते हैं। देखो ऐसा है कि मुझे फिल्मों से प्यार है। जब मुझे कुछ लगता है को मैं कहता हूं। अगर कोई नहीं बोलता है तो मैं क्या करूं। मैं लोगों को गन प्वाइंट पर तो नहीं रखकर कहूंगा। उन्होंने आगे कहा, 'इंडस्ट्री का अभी है, जब कोई चीज सफल है तो हर कोई आपके सपोर्ट में खड़ा रहेगा।' 

 

यह भी पढ़ें: Raaka में अल्लू अर्जुन की दीपिका से 7 गुना ज्यादा फीस, कलाकारों ने ली मोटी रकम

अनुराग ने कब-कब फिल्मों की तारीफ की?

अनुराग ने 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'एक जासूस तब तक जासूस नहीं हो सकता जब तक उसके मन में दुश्मन राज्य के खिलाफ नफरत और गुस्सा न हो। एक सैनिक भी तब सैनिक नहीं हो सकता है जब तक उसके मन में दुश्मन राज्य के खिलाफ गुस्सा नहीं है।' 

 

उन्होंने आगे लिखा था, 'मुझे दो सीन सही नहीं लगे। एक जब आर माधवन का किरदार अजय सान्याल कहता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब जो देश के बारे में कोई सोचेगा। दूसरा रणवीर सिंह कहते हैं, 'यह नया हिंदोस्तान है।' भले ही ये दोनों प्रोपगेंडा डायलॉग हो लेकिन फिर भी यह फिल्म कमाल की थी।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की हालत गंभीर, हार्ट और सांस की समस्या, ICU में भर्ती

 अनुराग की 'डकैत: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई

उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' की जमकर तारीफ की था। इस फिल्म में अनिल के साथ राधिका मदाना और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। वहीं अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनें 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का नेगेटिव रोल प्ले किया है। 

Related Topic:#Anurag Kashyap

और पढ़ें