logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंस्टाग्राम पर लौटते ही अपूर्वा मखीजा को मिलीं रेप और मर्डर की धमकियां

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने 'इंडिया गॉट लेंटेट' कंट्रोवर्सी के 2 महीने बाद इंस्टाग्राम पर कमबैक किया। अपूर्वा ने बताया कि बीते 2 महीने में उन्हें किस तरह की धमकियां मिली हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से खास अपील की।

Apoorva Mukhija

अपूर्वा मखीजा (Photo Credit: The rebel kid instagram handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को 'द रिबेल किड' के नाम से जाना जाता है। अपूर्वा ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' विवाद के 2 महीने बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें कितना ज्यादा ट्रोल किया गया है। लोग कमेंट में उन्हें रेप करने और मारने की धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से खास अपील की।

 

पोस्ट में लिखा, 'ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, रेप की धमकियां और जान से मारने की धमकियों का जिक्र किया गया है'। अपूर्वा ने अपने पोस्ट में अपमानजनक कमेंट और धमकियों के कई स्क्रीनशॉर्ट शेयर किए हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और ये तो उसका 1% भी नहीं है'।

 

ये भी पढ़ें- 'रेड 2' में अजय ने रितेश के खिलाफ रचा चक्रव्यूह, दमदार है ट्रेलर

 

अपूर्वा ने लोगों से की खास अपील

 

अपूर्वा ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'कथाकार से उसकी कहानियां मत छीनो'। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा। अपूर्वा के पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप स्ट्रांग लड़की हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'वापस आ जाओ, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'वे लोग चाहते हैं कि आप क्विट कर दो। इस बार उन्हें जवाब दो'।

 

 

अपूर्वा को इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे और सभी को अनफॉलो कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें-  रेंगते हुए 'सिकंदर' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, लगे इतने दिन

 

'इंडिया गॉट लेटेंट' शो विवाद

 

समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में अपूर्वा बाकी कॉन्टेंट क्रिएटर्स के साथ शामिल हुई थीं। वह शो में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। शो में रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र बात की थी जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें सोशल माडिया पर जमकर ट्रोल किया था। इसी शो में अपूर्वा ने भी कुछ विवादित बयान दिए थे। अपूर्वा, समय रैना और रणवीर के खिलाफ मुंबई समेत अन्य जगहों पर कई एफआईआर दर्ज हुई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को लेकर अपूर्वा को समन जारी किया था।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें