logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी, लंदन से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

संगीतकार एआर रहमान को चेन्नई के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लंदन से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

ar rahman

एआर रहमान। (Photo Credit: X@arrahman)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एआर रहमान शनिवार रात को लंदन से लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।


एआर रहमान की टीम ने बताया कि हाल ही में यात्रा के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन और गर्दन में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

प्रवक्ता ने क्या बताया?

रहमान के प्रवक्ता ने NDTV को बताया, 'वे कल लंदन से लौटे थे। आने के बाद उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, इसलिए वे अस्पताल गए। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, क्योंकि वे रमजान के लिए रोजे भी कर रहे हैं।'

सीएम स्टालिन ने डॉक्टरों से की थी बात

फिलहाल एआर रहमान की हालत स्थिर है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बताया कि रहमान की हालत ठीक है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, 'जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया है कि वे ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे।'

 

ऑस्कर और ग्रैमी जीत चुके हैं रहमान

एआर रहमान ऑस्कर और ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं। 2009 में आई 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए उन्हें दो ऑस्कर मिले थे। एआर रहमान करीब 32 साल से म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं। 


रहमान ने 23 साल की उम्र 1989 में इस्लाम कबूल किया था। एक बार इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'इस्लाम एक महासागर है। इसमें 70 से ज्यादा संप्रदाय हैं। मैं सूफ़ी दर्शन का पालन करता हूं, जो प्रेम के बारे में है। मैं जो भी हूं, उस दर्शन की वजह से हूं, जिसका मैं और मेरा परिवार पालन करता है।'


एआर रहमान ने सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया है। उन्हें दो ऑस्कर, दो ग्रैमी और एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Related Topic:#AR Rahman

और पढ़ें