logo

ट्रेंडिंग:

अरिजीत सिंह के ये 5 गाने बने ब्रेकअप में दिल टूटे आशिक का सहारा

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में कई दुखभरे गाने गाए हैं। उनके गानों से दिल टूटे आशिक सबसे ज्यादा कनेक्टेड महसूस करते हैं।

arijit singh

अरिजीत सिंह, Photo Credit: arijit singh insta handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया। 2009 में उन्होंने अपने करियर का पहला गाना फिल्म 'मर्डर 2' के लिए गाया था। उन्होंने साल 2011 में 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' गाया था। इस गाने ने अरिजीत को स्टार बना दिया।

 

उन्होंने अपने करियर में एक से एक बढ़कर हिट गाने गाए हैं। उन्होंने कई दर्द भरे रोमांटिक गाने गाए हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। इस लिस्ट में 'चन्ना मेरेया' से लेकर 'चाहूं मैं या ना' शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'लौट आओ लड़कों के टेलर स्विफ्ट', अरिजीत के रिटायरमेंट पर आई मीम्स की बाढ़

अरिजीत सिंह के दुखभरे रोमांटिक गाने

चन्ना मेरेया

 

फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का 'चन्ना मेरेया' क्लासिक सैड सॉन्ग है जिसे हर दिल टूटे आशिक ने सुना है। इस गाने को रणबीर कपूर पर फिल्माया गया और जिस तरह से उन्होंने टूटे हुए आशिक का दर्द दिखाया था उसने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

अगर तुम साथ हो

 

फिल्म 'तमाशा' का गाना 'अगर तुम साथ हो' दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने में दीपिका और रणबीर दोनों का दिल टूटा होता है। यह एक गाना है जो दिल की टूटने की भावनाओं को अच्छे से व्यक्त करता है। 

 

मैं फिर भी तुमको चाहूंगा

 

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' एक ब्रेकअप सॉन्ग हैं। इस गाने में आशिक की तड़प और प्यार दोनों भावनाओं को दिखाया गया है।

 

खैरियत पूछो

 

साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छोछोरे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अरिजीत ने इस फिल्म के लिए 'खैरियत पूछो' गाना गाया था। यह गाना जुदाई के बाद दर्द को बयां करता है। इस गाने ने हर व्यक्ति को अपने ब्रेकअप के समय याद दिला दी थी।

 

चाहूं मैं या ना

 

अरिजीत ने 'आशिकी 2' में 'चाहूं मैं या ना' गाना गया था। यह एक दुखभरा सॉन्ग था। उस समय में इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उनका हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि' रिलीज हुआ था। 'मातृभूमि' एक देशभक्ति गाना है जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस साल उनके कुछ और गाने रिलीज होंगे जिसे रिकॉर्ड किया जा चुका है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap