logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कुछ खुद के लिए कंपोज करते हैं', अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर किया रिएक्ट

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। फैंस उनसे वापस आने की अपील कर रहे हैं। अब इस पर सिंगर ने रिएक्ट किया है।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की जादुई आवाज की दुनिया दीवानी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक अरिजीत को अपना फैसला वापस लेने के लिए कह रहे हैं। 

 

अपने फैंस की बात को ध्यान में रखते हुए अरिजीत सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने श्रोताओं के लिए खास मैसेज भेजा है। उन्होंने लिखा, 'अगर आप मेरे श्रोता नहीं है तो प्लीज इसे न पढ़ें और दाई तरफ स्वाइप न करें। यह विनम्र अनुरोध है।'

 

यह भी पढ़ें: विजय से पहले रश्मिका ने किस अभिनेता से की थी सगाई, एक साल में टूट गया था रिश्ता

अरिजीत ने कमबैक पर दिया जवाब

अरिजीत ने लिखा, 'मैंने नया प्लेबैक प्रोजेक्ट्स साइन करना बंद कर दिया लेकिन मेरे कई गाने पेंडिंग हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'नमस्कार, प्यारे लोगों मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दीय दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए बहुत बहुत धन्यवाद मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है लेकिन मेरे कई गाने पेंडिंग हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें। आप कितनी बार समझाएंगे। इतने सारे अधूरे गाने हैं जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें और इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें।'

 

क्या पॉलिटिक्स की वजह से अरिजीत ने छोड़ी सिंगिंग?

उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी बॉडी से स्पाइक प्रोटीन निकालें। 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, योग करें, जय देवी। कौन जानता है क्या होगा?' दरअसल अरिजीत की इस पोस्ट पर एक फैन ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, 'आपको प्रीतम, मिथुन, और रहमान के लिए नए असाइनमेंट नहीं रोकने चाहिए। ये सभी श्रोताओं से विनम्र अनुरोध है।' अरिजीत ने व्यक्ति के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा,' कुछ लोग खुद के लिए कंपोज करते हैं। किसी और के लिए नहीं।' उनके इस जवाब ने लोगों को चौंका दिया है। लोगों का कहना है कि अरिजीत ने पॉलिटिक्स की वजह से इंडिपेंडेट सिंगिंग को चुना है।

Related Topic:#Arijit Singh

और पढ़ें