logo

ट्रेंडिंग:

अरिजीत के फैन्स को बड़ा झटका, प्लैबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का किया एलान

अरिजीत सिंह ने एलान किया कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगिंग का काम नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने म्यूजिक से संन्यास लेने की बात नहीं कही है।

news image

अरिजीत सिंह । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने अपने फैन्स को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने का एलान कर दिया है। यह खबर सुनकर फैन्स बहुत हैरान और दुखी हैं। अरिजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की है।

 

अरिजीत ने लिखा, 'हैलो, सबको हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि मैं अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग का काम नहीं लूंगा। मैं इस पर विराम लगा रहा हू। यह एक शानदार सफर रहा।'

 

यह भी पढ़ेंः 'बॉर्डर 2' को हिट कराने वाले हैं ये 5 स्टार्स, एक की तो पहली फिल्म है

काम करते रहेंगे

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भी यह बात कही। वहां उन्होंने लिखा कि भगवान की मेरे ऊपर बहुत कृपा रही है। अब मैं एक अच्छे संगीत के चाहने वाले के तौर पर और सीखूंगा और एक छोटे आर्टिस्ट के रूप में काम करूंगा।

 

अरिजीत ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह म्यूजिक से दूरी बिल्कुल नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'यह साफ कर दूं कि मैं म्यूजिक पर काम करना बंद नहीं करूंगा।' उनके तमाम फैन्स इस खबर से बहुत शॉक्ड हैं। एक फैन ने लिखा, 'यह तो विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट जैसा शॉक है!' दूसरे ने कहा, 'अगर सच है तो मिक्स्ड फीलिंग्स हैं। उन्होंने हमें तुम ही हो, बिन ते दिल, लाल इश्क, केसरिया जैसी जेनरेशनल हिट्स दी हैं। उनकी आवाज हर जगह है, अब थोड़ी वैरायटी की कमी महसूस हो रही थी।'

लोगों के आए रिएक्शन

कई लोगों ने कहा, 'काश यह फेक हो!' एक यूजर ने लिखा, 'ओह मैन, मैं सोच रहा था फेक है। मुझे यह फेक लगे।'

अरिजीत कुछ पुराने काम पूरे करेंगे अरिजीत ने बताया कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट्स बाकी हैं, उन्हें पूरा करेंगे। इसलिए इस साल कुछ गाने अभी भी रिलीज हो सकते हैं।

 

अरिजीत सिंह के बारे में अरिजीत सिंह सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रूमेंटलिस्ट भी हैं। उन्होंने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से करियर शुरू किया। 2011 में मर्डर 2 के गाने 'फिर मोहब्बत' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया।

 

यह भी पढ़ें: HC ने पलटा फैसला, थलपति विजय की 'जन नायगन' नहीं हो पाएगी रिलीज, जानें विवाद

कई सुपरहिट गाने दिए

उनके कई सुपरहिट गाने हैं जैसे तुम ही हो, बिन ते दिल, केसरिया वगैरह। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले हैं और 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

 

फैन्स अब उम्मीद कर रहे हैं कि अरिजीत अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक, क्लासिकल संगीत या नए प्रोजेक्ट्स में और ज्यादा कमाल दिखाएंगे। यह फैसला उनके लिए नया सफर शुरू करने जैसा है, लेकिन बॉलीवुड म्यूजिक के लिए बड़ा बदलाव है!


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap