दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 12000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। वह पिछले 8 दशक से दर्शकों के दिलों पर बसी थीं। उनकी मधुर आवाज लोगों को दीवाना बना देती थी।
11 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि उन्हें सीने में संक्रमण हुआ है जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती है। आप सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें। आज यानी 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर आई। इस बीच उनकी पोती जनाई के बारे में लोग जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: आशा भोसले के 'पिया तू' गाने ने 'धुरंधर' में कैसे मचाया धमाल? असली कहानी जानिए
कौन हैं जनाई भोसले?
जनाई आनंद भोसले की बेटी हैं। वह अपनी दादी की तरह संगीत के दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। वह अक्सर अपनी दादी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती थीं। पिछले साल जनाई का 'केहंदी' गाना रिलीज हुआ था। उनके गाने की लोगों ने खूब तारीफ की थी। वह सिर्फ सिंगर ही नहीं अभिनेत्री भी हैं। वह जल्द संदीप सिंह की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' से डेब्यू करेंगी। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
जनाई महज 23 साल की हैं। उन्होंने 2017 में मुंबई में एप्पल अधिकृत रीसेलर स्टोर खोला था जिसका नाम iAzure रखा था। इसके अलावा उन्होंने ने उषा मंगेशकर के गाने 'Hila Pori Hila' के रीमिक्स वर्जन में अपनी आवाज भी दी थी। जनाई ने श्री श्री रवि शंकर के संगठन के लिए 'तेरा ही ऐहसास है' नाम का गाना गाया है। 2020 में उन्होंने अपने यूट्यब चैनल भी शुरू
किया।
यह भी पढ़ें: अक्षय से लेकर करण जौहर तक, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड
जनाई के भाई भी सिंगर हैं
वह अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। जनाई के भाई का नाम रंजय भोसले हैं जो म्यूजिक बैंड '6 पैक' का हिस्सा है जो की एक ट्रांसजेंडर बैंड है। उनका दावा है कि यह भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड है। इस बैंड का उद्देश्य है कि दुनिया में लोग उन्हें भी उतने ही प्यार और सम्मान के साथ देखें।