logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इतिहास बिगाड़ता है बॉलीवुड,' अमीश त्रिपाठी को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

लेखक अमीष त्रिपाठी ने बुक लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इतिहास को पक्षपात के साथ दिखाता है।

Amish Tripathi reaction bollywood

अमीष त्रिपाठी और रणवीर सिंह (Photo Credit: x)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

लेखक अमीष त्रिपाठी जाने- माने लेखक हैं। उनकी किताबों को पाठक बेहद पसंद करते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह किताब 'द चोला टाइगर्स: एवेंजर्स ऑफ सोमनाथ' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में अमीश ने कहा कि बॉलीवुड को इस बात से गंभीरता से सोचने की जरूरत है कि वह आम दर्शकों के सामने इतिहास की कैसी छवि पेश कर रहे हैं? उनका कहना था कई बार गलत चीजों को दिखाया जाता है जो दर्शकों की सोच और समझ पर असर डालता है।

 

अमीश ने खासतौर से खिलजी और अकबर का जिक्र किया। उदाहरण के तौर पर फिल्म 'पद्मावत' में अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' में ऋतिक ने अकबर और ऐश्वर्या राय ने जोधा का किरदार निभाया था।

 

यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्म 'वश 2' में ऐसा क्या है जो रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई?

बॉलीवुड इतिहास को गलत तरीके से करता है पेश

ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन दोनों ही फिल्मों की उस समय कड़ी आलोचना हुई थी। अमीष ने कहा, 'शासक के किरदार के लिए हमेशा पॉपुलर स्टार को क्साट किया जाता है जो असल में उनकी तरह बिल्कुल नहीं दिखते हैं क्योंकि वह मध्य ऐशिया से आते थे। यह इतिहास के साथ छेड़छाड़ ही कहलाता है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अकबर और खिलजी की रूपरेखा के साथ ही नहीं भाषा के साथ भी छेड़छाड़ होती है। उस समय कोई भी राजा उर्दू नहीं बोलता था। यह भाषा बहुत समय के बाद भारत में आई थी। वह तुर्की और पर्शियन भाषा बोलते थे। जिन फिल्मों में इन किरदारों को दिखाया गया है वह पूरी तरह से गलत है।'

 

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19: कैप्टन आप तय करते हैं, बिग बॉस या घरवाले? पता चल गई बात

क्यों इंडस्ट्री को है सोचने की जरूरत?

लेखक ने आगे कहा, 'खासतौर से फिल्म इंडस्ट्री को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इतिहास से जुड़ी फिल्मों को सही तरीके से दिखाए ताकि आम लोगों को सही जानकारी मिले।'

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें