logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आयुष्मान खुराना बने पाकिस्तानी जासूस, अदनान सामी क्यों बोले 'मुझसे राइट्स लो'?

आयुष्मान खुराना आगामी फिल्म उड़ता तीर में पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं। वह इस फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं और इस बीच अदनान सामी ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले उनसे राइट्स लो।

ayushmann khurrana and adnan sami

आयुष्मान खुराना और समय रैना, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद भी किया था। आयुष्मान खुराना लगातार इस फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं और वह समय रैना के शो इंडियाज गोट लेंटट सीजन-2 के पैनल में भी दिखाई दिए। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में और अपने किरदार के बारे में बताया जिसके बाद अदनान सामी ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले उनसे राइट्स लो। 

 

इस शो के दौरान आयुष्मान खुराना कहते हैं कि कुछ ही दिनों में उनकी फिल्म रिजील होने वाली है। समय रैना ने सवाल किया कि क्या वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं। इसके जवाब में आयुष्मान खुराना मना कर देते हैं लेकिन वह इस फिल्म की टीशर्ट पहने हुए पैनल में बैठे थे। इसके बाद वह फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताने लगते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक लगाया तो ट्रोल हो गए सुपरस्टार ममूटी, हरिश्री यूसुफ ने किया बचाव

 

View on Instagram

पाकिस्तानी जासूस का किरदार

आयुष्मान खुराना ने बताया कि 'उड़ता तीर' फिल्म एक देशभक्ति कॉमेडी फिल्म है। इसमें वह खुद एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत में घुसपैठ और जासूसी करने के लिए आता है। हालांकि, भारत में आकर वह अपनी याददाशत खो देता है। अब उसे यह नहीं पता होता कि वह भारत का है या पाकिस्तान का और वह पाकिस्तान के बजाय भारत की ओर हो जाता है। 

अदनान सामी ने क्या कहा?

आयुष्मान खुराना फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहते हैं 'जासूस को देशभक्ति याद रहती है, लेकिन देश कौन सा है यह भूल जाता है।' उनकी इस बात पर कॉमेडियन कुल्लू तुरंत कहते हैं कि वह (किरदार) अदनान सामी है। इसके बाद सारे हंसने लगते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें अदनान सामी ने कमेंट किया है, 'पहले मुझसे राइट्स लो फिर फिल्म बनाना।'

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए', फेक AI वीडियो पर भड़के सलमान खान

क्या है मामला?

अदनान सामी का नाम इस शो में इसलिए आया क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तान से की थी और बाद में वह भारत आ गए थे। 1990 के दशक में ही उन्होंने अपना करियर शुरू किया था लेकिन कुछ ही दिनों में भारत आ गए। इसके बाद उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर दिया। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को उन्हें भारत की नागरिकता दे दी गई। 

 

Related Topic:#Indias Got Latent

और पढ़ें